फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police returned to Solan, bridal screwed

पुलिस भी नहीं ला पाई दूल्हे को वापस, दुल्हन को सदमा

Mon, 10 Mar 2014 08:42 PM IST
Updated Mon, 10 Mar 2014 08:42 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police returned to Solan, bridal screwed

दिल्ली पुलिस सोलन, हिमाचल प्रदेश में दबिश देकर बैरंग लौट आई है। दिल्ली पुलिस दूल्हा व उसके परिजनों को पकड़ने व पूछताछ करने के लिए रविवार को सोलन गई थी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने सोलन सिटी पुलिस चौकी में सूचना देकर आरोपी दूल्हा व उसके घर पर दबिश दी थी, मगर घर पर कोई नहीं मिला। पुलिस को पता लगा कि दूल्हा घर से उस समय गायब हो गया था जब बारात दिल्ली के लिए रवाना होनी थी।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दूल्हा शिव, उसके माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्य घर से फरार थे। दिल्ली पुलिस आरोपी दूल्हे के परिजनों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी वाले दिन भाग गया था दूल्हा

Delhi Police returned to Solan, bridal screwed

पुलिस अधिकारियों के अनुसार तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि दूल्हा सोलन की एक अन्य युवती के संपर्क में था। ये युवती नोएडा में रहती है और नोएडा में ही जॉब करती है। आरोपी शिव ने इस बात को परिजनों को नहीं बताया था।

दूल्हा बारात चलने से कुछ घंटे पहले घर से गायब हो गया था। हालांकि दिल्ली पुलिस अधिकारी शिव के दूसरी युवती के संपर्क में रहने की बात की स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं कर रही है।

दिल्ली पुलिस की एक वरिष्ट अधिकारी ने बताया कि दहेज मांगने के आरोपों में ज्यादा दम नहीं दिखाई दे रहा है, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बारात नहीं आने से दूल्हन व उसकी मां बहुत ज्यादा सदमे में चली गई हैं।

किसी दूसरी लड़की के संपर्क में था वो

Delhi Police returned to Solan, bridal screwed

बताया जा रहा है कि एक बार तो दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। गौरतलब है कि सरिता विहार में रहने वाले एक प्रोफेसर की एमटेक कर चुकी बेटी की शुक्रवार को सोलन से बारात आनी थी। लेकिन दूल्हे का किसी और लड़की से संबंध होने के कारण ठीक बारात वाले दिन घर छोड़कर भाग गया था।

लड़की का जनवरी, 2013 में रिश्ता तय किया था। दुल्हन व पंडाल सज चुके थे। सुसराल पक्ष के लोगों ने ऐन वक्त पर बारात लाने से मना कर दिया था।

दूल्हन पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया था कि वर पक्ष के लोगों ने 21 लाख रुपये कैश और स्कार्पियो कार मांगी थी। दहेज देने से मना कर दिया तो वर पक्ष ने बारात लाने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed