फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police registered a case against 17 people including two women NSUI workers

NEET Paper Leak: NSUI की दो महिला कार्यकर्ताओं समेत 17 के खिलाफ केस दर्ज; इस मामले में हुई कार्रवाई

Sat, 22 Jun 2024 11:03 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 22 Jun 2024 11:03 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने नीट मामले पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पास आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने वाले 17 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Delhi Police registered a case against 17 people including two women NSUI workers
दिल्ली में नीट पर बवाल - फोटो : X/@INCDelhi

विस्तार

नीट परीक्षा का मामला तूल पकड़ रहा है। दिल्ली पुलिस ने नीट मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पास विरोध प्रदर्शन करने पर एनएसयूआई की दो महिला कार्यकर्ताओं सहित 17 के खिलाफ साउथ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गुरुवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर नकली नोट फेंककर विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


नीट-पीजी परीक्षा स्थगित
केंद्र सरकार ने हालिया परीक्षाओं में गड़बड़ियों के मद्देनजर नीट-पीजी परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कल होने वाली नीट पीजी परीक्षा को टाल दिया गया है और एग्जाम की नई तारीखों का एलान जल्द ही कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


देश के कई हिस्सों में नीट पेपर हुए लीक : आप
आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर संस्थागत विफलता को छिपाने का आरोप लगाया है। आप के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं का नीट परीक्षा में स्थानीय स्तर पर गड़बड़ी होने का दावा पूरी तरह गलत है, क्योंकि देश के कई हिस्सों में पेपर लीक हुए हैं। इसकी मार्किंग में गडबड़ियां हुई हैं। बिना आधार के ग्रेस मार्क दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed