{"_id":"66770acf56879bd4a2037a79","slug":"delhi-police-registered-a-case-against-17-people-including-two-women-nsui-workers-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET Paper Leak: NSUI की दो महिला कार्यकर्ताओं समेत 17 के खिलाफ केस दर्ज; इस मामले में हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET Paper Leak: NSUI की दो महिला कार्यकर्ताओं समेत 17 के खिलाफ केस दर्ज; इस मामले में हुई कार्रवाई
Sat, 22 Jun 2024 11:03 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 22 Jun 2024 11:03 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने नीट मामले पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पास आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने वाले 17 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली में नीट पर बवाल
- फोटो : X/@INCDelhi
विस्तार
नीट परीक्षा का मामला तूल पकड़ रहा है। दिल्ली पुलिस ने नीट मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पास विरोध प्रदर्शन करने पर एनएसयूआई की दो महिला कार्यकर्ताओं सहित 17 के खिलाफ साउथ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गुरुवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर नकली नोट फेंककर विरोध प्रदर्शन किया था।
नीट-पीजी परीक्षा स्थगित
केंद्र सरकार ने हालिया परीक्षाओं में गड़बड़ियों के मद्देनजर नीट-पीजी परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कल होने वाली नीट पीजी परीक्षा को टाल दिया गया है और एग्जाम की नई तारीखों का एलान जल्द ही कर दिया जाएगा।
देश के कई हिस्सों में नीट पेपर हुए लीक : आप
आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर संस्थागत विफलता को छिपाने का आरोप लगाया है। आप के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं का नीट परीक्षा में स्थानीय स्तर पर गड़बड़ी होने का दावा पूरी तरह गलत है, क्योंकि देश के कई हिस्सों में पेपर लीक हुए हैं। इसकी मार्किंग में गडबड़ियां हुई हैं। बिना आधार के ग्रेस मार्क दिए गए।