फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police reached abhijeet Dipke home ahead of CJP march served notice

'लहरा दो तिरंगा': सीजेपी के मार्च से पहले दिपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, थमाया नोटिस; समझाया कानूनी मामला

Fri, 16 Oct 2026 03:45 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 16 Oct 2026 03:45 PM IST
सार

सीजेपी का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च शुक्रवार शाम पांच बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली क्षेत्र में पुलिस के 6,000 से अधिक कर्मियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 220 कंपनियों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Delhi Police reached abhijeet Dipke home ahead of CJP march served notice
अभिजीत दिपके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित मार्च से कुछ घंटे पहले दिल्ली पुलिस के 20 से अधिक कर्मी पार्टी संस्थापक अभिजीत दfपके के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे और उन्हें शुक्रवार को कनॉट प्लेस में प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

नई दिल्ली में 6000 हजार पुलिस और 220 सीएपीएफ कंपनियां तैनात
सीजेपी का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च शुक्रवार शाम पांच बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली क्षेत्र में पुलिस के 6,000 से अधिक कर्मियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 220 कंपनियों को तैनात किया गया है। प्रत्येक कंपनी में करीब 100 जवान होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं दी मार्च की अनुमति
पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत लागू निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए मार्च की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इस निषेधाज्ञा के तहत कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में लोगों के एकत्र होने पर रोक है।

विज्ञापन

तिरंगा फहराने का रखा है प्रस्ताव
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के एक सीमित समूह को किसी वैकल्पिक स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा है। वहीं, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने कहा है कि प्रशासनिक कारणों से शुक्रवार और शनिवार को सेंट्रल पार्क आम लोगों के लिए बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed