फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police prepared for New Year 2024 celebrations at Connaught Place and India Gate

नए साल पर ट्रैफिक पुलिस तैयार: कनॉट प्लेस-इंडिया गेट आने वाले हो जाएं सावधान, आठ बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

Sun, 31 Dec 2023 01:09 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 31 Dec 2023 01:09 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस की नए साल के जश्न को लेकर कनॉट प्लेस और इंडिया गेट पर तैयारी पूरी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा यातायात नियम और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
Delhi Police prepared for New Year 2024 celebrations at Connaught Place and India Gate
नए साल का जश्न (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नए साल का जश्न मनाने वाले लोग रात 8 बजे तक ही कनॉट प्लेस के ईनर सर्किल में आ सकेंगे। भीड़ को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने रात आठ बजे के बाद कनॉट प्लेस में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। वैध पास और आपातकालीन वाहन वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। नियम की अनदेखी करने वालों और हुड़दंगियों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

लोगों की पहली पसंद पकनॉट प्लेस और इंडिया गेट 
नए साल के आगमन का जश्न मनाने के लिए राजधानी के सभी इलाकों में व्यापक तैयारियां की जा रही है। नए साल का जश्न मनाने वाले लोगों की पहली पसंद कनॉट प्लेस और इंडिया गेट है। कनॉट प्लेस के होटलों, पार्क और इंडिया गेट पर लोग काफी उत्साह से नए साल का आगमन करते हैं। हजारों की संख्या में लोगों के कनॉट प्लेस और इंडिया गेट आने की संभावना है। जिसको देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यहां की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

रात आठ बजे के बाद नहीं होगी वाहनों की एंट्री
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार रात आठ बजे के बाद से नई दिल्ली इलाके के इंडिया गेट और कनॉट प्लेस में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध जश्न के समापन तक जारी रहेगा। 8 बजे रात के बाद कनॉट प्लेस आने वाले निजी और सार्वजनिक वाहन मंडी हाउस, बंगाली मार्केट और गोल मार्केट क्षेत्र तक ही आ सकेंगे। कनॉट प्लेस के आंतरिक, मध्य या बाहरी सर्कल में केवल वैध पास वाले वाहनों को ही अनुमति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नियम तोड़ने और हुड़दंगियों पर दर्ज होगा मुकदमा
नए साल का जश्न मनाने के दौरान यातायात नियम तोड़ने, शराब पीकर वाहन चलाने वाले और हुड़दंग करने वाले पर मुकदमा दर्ज होगा। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि नियम तोड़ने और हुड़दंग करने वाले लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही इन इलाकों में चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी होगी। पुलिसकर्मियों को किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली यातायात पुलिस ने दिल्ली वासियों को नए साल की पूर्व संध्या को सुरक्षित और आनंदमय तरीके से मनाने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन

इन जगहों पर वाहन पार्किंग कर सकेंगे
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को कनॉट प्लेस में अनुचित पार्किंग से बचने की सलाह दी है। कनॉट प्लेस के आंतरिक, मध्य या बाहरी सर्कल में वैध पास वालों को छोड़कर किसी भी वाहन चालक को पार्किंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यातायात पुलिस ने कनॉट प्लेस आने वाले वाहन चालकों को गोल डाक खाना के पास, काली बाड़ी मार्ग, पंडित पंत मार्ग और भाई वीर सिंह मार्ग पर वाहन पार्क करने की सलाह दी है।

नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई
. नशे में गाड़ी चलाने
. तेज गति से गाड़ी चलाने
. स्टंट बाइकिंग
. लापरवाही से गाड़ी चलाने
. आड़ी तिरछी और खतरनाक ड्राइविंग

इंडिया गेट पर वाहनों पर प्रतिबंध
दिल्ली यातायात पुलिस ने भारी पैदल यात्री आवाजाही को देखते हुए वाहनों के सी-हेक्सागन इंडिया गेट क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

वाहनों को इन जगहों से किया जाएगा परिवर्तित
क्यू प्वाइंट, आरएमएल, सुनहरी मस्जिद, जनपथ, कर्त्तव्य पथ, रफी मार्ग, विंडसर प्लेस, राजेंद्र प्रसाद रोड, केजी मार्ग, फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस, डब्ल्यू प्वाइंट, मथुरा रोड, पुराना किला रोड, मथुरा रोड, शेरशाह रोड, जाकिर हुसैन मार्ग और पंडारा रोड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed