{"_id":"5fb2c95168be416092163980","slug":"delhi-police-one-more-cop-died-of-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दिल्ली पुलिस के एक और जवान की मौत, अब तक कुल 24 पुलिसकर्मियों की हो चुकी है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दिल्ली पुलिस के एक और जवान की मौत, अब तक कुल 24 पुलिसकर्मियों की हो चुकी है मौत
Tue, 17 Nov 2020 12:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी थाने में तैनात एक हवलदार की कोरोना से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मनोज धामा (43) के रूप में हुई है। पिछले पंद्रह दिनों से मनोज कोरोना संक्रमित थे, उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। मनोज की मौत के बाद दिल्ली पुलिस के अब तक 24 जवानों की मौत हो चुकी है और 6000 से अधिक जवान संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं। मनोज की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। उसका भाई संजय धामा भी दिल्ली पुलिस में हवलदार था। इसी साल जून माह में बीमारी के बाद उसकी भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव बिनौली, बागपत, यूपी का रहने वाला मनोज अपने परिवार के साथ ईस्ट ऑफ लोनी रोड के एमआईजी फ्लैट में रहता था। इसके परिवार में पिता शिव चरण, मां भंवर कली, पत्नी सरगम और पांच साल की बेटी शेरॉन है।
विज्ञापन
मनोज का एक और भाई कपिल धामा यूपी पुलिस में हवलदार है, फिलहाल उसकी तैनाती नोएडा में है। मनोज का दूसरा भाई संजय नंद नगरी थाने में तैनात था। परिजनों ने बताया कि एक नवंबर को ड्यूटी के दौरान मनोज की तबीयत खराब हुई।
उसने निजी लैब से टेस्ट करवाया तो उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। मनोज को उतरी दिल्ली के तीरथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे फोर्टिस अस्पताल भेज दिया गया। रविवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
एक ही वर्ष में दो बेटों की मौत के बाद से मनोज के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एक रिश्तेदार ने बताया कि मनोज के माता-पिता गांव में रहते हैं और खेती करते हैं। बहुत मेहतन के बाद उन्होंने बेटों को पढ़ाया था।
इसके बाद दो दिल्ली पुलिस और एक यूपी पुलिस में हवलदार लगा था, लेकिन एक ही साल में दिल्ली पुलिस में तैनात दोनों बेटे संजय और मनोज की मौत हो गई। सोमवार को मनोज का कोविड प्रोटोकोल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया। मनोज की बेटी को तो पता भी नहीं हैं कि उसके पिता अब कभी वापस नहीं लौटेंगे।