{"_id":"5e8b5a978ebc3e76ac0a9fc8","slug":"delhi-police-notice-to-jamat-officials-to-appear-for-verification","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस भेजकर जमात के पदाधिकारियों को पेश होने के निर्देश, पुलिस करेगी सभी का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस भेजकर जमात के पदाधिकारियों को पेश होने के निर्देश, पुलिस करेगी सभी का सत्यापन
Mon, 06 Apr 2020 10:06 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामुद्दीन मरकज के मौलाना साद को क्राइम ब्रांच ने उसके वकील के माध्यम से सोमवार को दोबारा नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया है। नोटिस में मौलाना से मकरज से जुड़े पदाधिकारियों की जानकारी मांगी गई है। जवाब में मौलाना ने सभी पदाधिकारियों के सेल्फ आइसोलेशन में होने की जानकारी दी है। हालांकि, पुलिस को आशंका है कि सभी पदाधिकारी अपने घरों पर न होकर कही अज्ञात स्थान पर भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने मौलाना को पहले जारी किए गए नोटिस में 26 सवाल पूछे थे। इसके जवाब में मौलाना ने खुद के सेल्फ आइसोलेशन में होने की जानकारी दी। मौलाना ने मरकज खुलने के बाद बाकी सवालों के जवाब देने के लिए कहा था। मौलाना के इस जवाब के बाद क्राइम ब्रांच ने उसे दूसरा नोटिस जारी कर मरकज से जुड़े पदाधिकारियों की जानकारी मांगी है। उसके जवाब के अनुसार अब पुलिस सभी पदाधिकारियों के दर्ज पते पर सेल्फ आइसोलेशन का सत्यापन करेगी। आशंका जताई जा रही है कि ज्यादातर पदाधिकारी अपने घरों से फरार हैं।
विज्ञापन
जांच में साद का जिक्र तक नहीं
नोटिस में एक और चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। सूत्रों का कहना है कि नोटिस में मौलाना से केवल सवालों के जवाब देने को कहा गया है, लेकिन जांच में मौलाना साद को शामिल होने का कही जिक्र नहीं किया गया है, जबकि क्राइम ब्रांच का कहना है कि वह मौलाना की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। कई संभावित ठिकानों पर दबिश देने का भी दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन