फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police logo have changed

लोगो से गायब हो गया 'सत्यमेव जयते'

Sat, 04 Jan 2014 12:26 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Jan 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
Delhi police logo have changed

दिल्ली पुलिस ने नए साल पर अपना लोगो बदलने के साथ ही शांति, सेवा और न्याय का नया नारा दिया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी के मुताबिक लोगो पर सत्यमेव जयते की जगह शांति, सेवा और न्याय को स्थान दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने वार्षिक प्रेसवार्ता में कहा कि इन तीनों शब्दों में ही पुलिस के काम करने का उद्देश्य छिपा हुआ है। पुलिस का काम है कि वह शांति स्थापित करे। ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा करे और हर हालत में लोगों को न्याय दिलवाए। पुलिस के काम को देखते हुए ही इन तीनों शब्दों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


अब 20 दिन के भीतर दर्ज होगी चार्जशीट

अब दुष्कर्म के हर मामले में आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद 20 दिन के भीतर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। अगर 20 दिन में चार्जशीट दाखिल नहीं की गई तो रेंज के संयुक्त आयुक्त मामले की जांच करेंगे और चार्जशीट नहीं दाखिल करने के कारणों का पता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि अगर 30 दिन तक चार्जशीट दाखिल नहीं होती है तो संयुक्त पुलिस आयुक्त स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) और स्पेशल सीपी क्राइम के ध्यान में लाएंगे। स्पेशल सीपी उन्हें इस मामले की जानकारी देंगे। तय समय में चार्जशीट दाखिल नहीं करने पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।

ये रहीं दिल्ली पुलिस की प्राथमिकताएं

  • लोगों से दोस्ताना रवैया और जिम्मेदार पुलिसिंग
  • अपराध के बाद मामला दर्ज करने की प्राथमिकता
  • महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा
  • स्ट्रीट क्राइम पर अंकुश
  • सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी को बढ़ाना
  • नेबरहुड स्कीम को बढ़ावा देकर लोगों को पुलिस से जोड़ना
  • आतंक के खिलाफ कड़ा रुख
  • ट्रैफिक नियम और सड़क सुरक्षा
  • गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए विशेष प्रयास


महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम

  • 100 नंबर वाली हेल्पलाइन की संख्या 40 से 100 की गईं
  • 1091 नंबर वाली हेल्पलाइन की संख्या 4 से 10 की गई
  • सभी थानों में सातों दिन और 24 घंटे महिला हेल्प डेस्क
  • हर पुलिस थाने में महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए महिला पुलिसकर्मी
  • 392 पेइंग गेस्ट वाली इमारतों की जांच
  • महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से 255 रूट पर विशेष नजर
  • सौ पीसीआर वैन में महिला पुलिसकर्मी की तैनाती
  • परिवर्तन स्कीम के तहत 398 बीट पर महिला पुलिसकर्मी की तैनाती
  • थाना स्तरीय कमेटी में महिला की भागीदारी
  • तीन सौ बस स्टेंड पर विशेष तैनाती
  • 306 महिला सब इंस्पेक्टर और 1300 महिला कांस्टेबल की भर्ती
  • एनजीओ के साथ विशेष आयुक्त की हर माह मीटिंग
  • अज्ञात कॉल और पीछा करने की शिकायत पर विशेष जांच
  • 800 पीसीआर वैन को रात में महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए बाइक और इमरजेंसी व्हीकल की गश्त
  • दुष्कर्म के आरोपियों को दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर डालना
  • स्कूल कॉलेज में खुलने और बंद होने के समय पुलिस की तैनाती
  • अंधेरे वाली जगहों पर पुलिस की तैनाती


बुजुर्ग की सुरक्षा के लिए किए प्रयास

  • दिल्ली में कुल 18,574 सीनियर सिटीजन रजिस्टर्ड
  • इस वर्ष 3,621 सीनियर सिटीजन शामिल
  • 17,338 बार सीनियर सिटीजन के घर जाकर सुरक्षा जांच
  • 15,747 लोगों को सीनियर सिटीजन का कार्ड जारी
  • सीनियर सिटीजन के घर पर 3,87,044 बार पुलिसकर्मी पहुंचे
  • 2,67,043 फोन कॉल की गईं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed