{"_id":"5e56a3148ebc3ef3be4d2461","slug":"delhi-police-inspector-committed-sucide-by-service-revolver","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या, सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या, सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर दी जान
Thu, 27 Feb 2020 03:15 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला , नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला , नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 27 Feb 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जय भगवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी इलाके में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर जय भगवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने इंस्पेक्टर जय भगवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वह डिप्रेशन से पीड़ित थे। रोहिणी जिला पुलिस मामले की जांच कर रही है। जय भगवान सराय रोहिल्ला व शास्त्री पार्क थानाध्यक्ष रहे थे।
रोहिणी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इंस्पेक्टर जय भगवान ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को छाती में गोली मारी है। वह सेक्टर-8, रोहिणी में परिवार के साथ रहते थे। वह फिलहाल दिल्ली पुलिस की राष्ट्रपति की सुरक्षा सेल में तैनात थे।
विज्ञापन