फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police head constable stabbed by notorious criminal later injured and arrested in encounter

दिल्ली: झगड़ा सुलझाने गए हेड कांस्टेबल को कुख्यात बदमाश ने मारा चाकू, बाद में मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 23 Jan 2023 12:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 23 Jan 2023 12:40 PM IST
सार

सन्नी के फरार होने के बाद उसे और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने टीमें बनाईं। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रात करीब 2.30 बजे पुलिस ने कुतुब विहार के भाई-भाई रोड पर स्थित एक घर पर छापा मारा।

विज्ञापन
Delhi police head constable stabbed by notorious criminal later injured and arrested in encounter
हर्षवर्धन मंडावा, DCP द्वारका,दिल्ली - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के छावला थाना क्षेत्र में झगड़ा सुलझाने गई पुलिस की टीम में शामिल हेड कांस्टेबल रिंकू को एक कुख्यात बदमाश सन्नी ने चाकू मार दिया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में हुए एनकाउंटर में पुलिस ने सन्नी व उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया। घायल हेड कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है और हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

क्या है मामला

रविवार शाम एएसआई सुनील और हेड कांस्टेबल रिंकू कुतुब विहार में मोटरसाइकिल से गश्त लगा रहे थे। इस बीच उन्हें किसी ने सूचना दी कि कहीं पर झगड़ा व मारपीट हो रहा है। इस संदर्भ में रात 8.35 बजे एक पीसीआर कॉल भी मिली। सूचना मिलने पर गश्त कर रही टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि कुछ लड़के एक ऑटो चालक से झगड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचकर पुलिस मारपीट कर रहे लड़कों के पास पहुंची। उनमें से एक कुख्यात बदमाश सन्नी को हेड कांस्टेबल रिंकू ने पकड़ लिया। तभी सन्नी ने रिंकू पर चाकू से दो वार किए और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत रिंकू को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में छावला पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 186/353/307/34 के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सन्नी के फरार होने के बाद उसे और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने टीमें बनाईं। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रात करीब 2.30 बजे पुलिस ने कुतुब विहार के भाई-भाई रोड पर स्थित एक घर पर छापा मारा।

छावला थाने की पुलिस टीम और द्वारका जिला की ऑपरेशन यूनिट जब उक्त घर पर पहुंची तो बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। बचाव में पुलिस बल ने भी टीम राउंड फायरिंग की। इनमें से दो गोलियां आरोपी सन्नी के पैर में जाकर लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। 


उक्त घर से कुल तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस अब भी सन्नी के सहआरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी से पुलिस ने एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed