फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police has now become strict against those who drink alcohol in public places

'जाम' पहुंचाएगा जेल: दिल्ली में सार्वजनिक जगह पर शराब पीने वालों की नहीं खैर, पुलिस ने चलाया खास अभियान

Mon, 12 Jun 2023 09:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 12 Jun 2023 09:50 PM IST
सार

 पुलिस ने शनिवार और रविवार को अभियान के दौरान 187 लोगों को पकड़ा। 

विज्ञापन
Delhi Police has now become strict against those who drink alcohol in public places
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों की अब खैर नहीं है। द्वारका जिला पुलिस ने शराबियों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस ने शनिवार और रविवार को अभियान के दौरान 187 लोगों को पकड़ा। पुलिस ने इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों को कड़ा संदेश देने के लिए अभियान चलाया गया था और आगे भी इस अभियान को चलाया जाएगा।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक स्थल को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शनिवार और रविवार को जिले में सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। सभी थानों की पुलिस ने सहायक पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देश पर अपने इलाके में अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके तहत पुलिस टीमों ने इलाके के पार्कों, आवासीय क्षेत्रों व बाजारों में पैदल व बाइक से गश्त किया। इस दौरान पुलिस ने अंधेरा वाला क्षेत्र और खाली प्लॉट का भी मुआयना किया। इसके साथ ही पुलिस को सादी वर्दी में शराब की दुकानों के बाहर तैनात किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि द्वारका सब डिवीजन में 55, डाबड़ी में 52, नजफगढ़ में 62 और छावला में 18 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed