फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police has imposed trial in absentia law against Himanshu Bhau and his gang of criminals

Delhi: गैंगस्टर हिमांशु के खिलाफ लगा ट्रायल इन एब्सेंटिया, गिरोह के सभी बदमाशों के खिलाफ मकोका लगाया

Tue, 07 Oct 2025 05:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 07 Oct 2025 05:20 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हिमांशु व उसके गैंग के फरार बदमाशों के खिलाफ ट्रायल इन एब्सेंटिया कानून लगा दिया है।

विज्ञापन
Delhi Police has imposed trial in absentia law against Himanshu Bhau and his gang of criminals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लारेंस बिश्नोई को टक्कर देने वाले गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के खिलाफ भारत में उसकी अनुपस्थिति में भी केस चलेगा। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हिमांशु व उसके गैंग के फरार बदमाशों के खिलाफ ट्रायल इन एब्सेंटिया कानून लगा दिया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने हिमांशु गैंग के सभी बदमाशों के खिलाफ मकोका लगाकर चार्जशीट दाखिल कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार इस कानून में प्रावधान है कि अगर गैंगस्टर व बदमाश विदेश में बैठा है और कानून के सामने पेश नहीं हो रहा है तो ऐसी परिस्थिति में उसके खिलाफ ट्रायल इन एब्सेंटिया कानून लगाया जाएगा। इसके तहत बदमाश के खिलाफ केस चलाया जा सकेगा और उसे दोषी ठहराया जा सकेगा। उसके बाद उसे भारत में लाना आसान से हो सकेगा। अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कुख्यात अपराधी हिमांशु उर्फ भाऊ गिरोह के 10 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर अदालत में चालान पेश कर दिया है। वहीं गैंग का सरगना हिमांशु भाऊ और उसका करीबी साथी साहिल अभी विदेश में है। अदालत ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया है।  दिल्ली पुलिस ने इनकी अनुपस्थिति में ही मुकदमे की सुनवाई (ट्रायल इन एब्सेंटिया) के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


हिमांशु भाऊ 2020 से ही संगठित गिरोह चला रहा  
जांच में सामने आया कि हिमांशु भाऊ ने 2020 से ही संगठित अपराध का ऐसा जाल बिछाया है जो दिल्ली-एनसीआर में कारोबारियों, प्रॉपर्टी डीलरों और प्रभावशाली लोगों को डरा-धमका कर रंगदारी वसूलता रहा। कभी तिलक नगर के कार शोरूम पर गोलियां बरसाईं तो कभी राजौरी गार्डन के बर्गर किंग में विरोधी गैंग के सदस्य की हत्या कर दी। नारायणा के कार स्ट्रीट शोरूम पर भी इसी गिरोह ने फायरिंग कर कारोबारी वर्ग में दहशत पैदा की। पुलिस के मुताबिक, इन वारदातों का मकसद डर फैलाना था ताकि पीडि़त बिना पुलिस तक पहुंचे सीधे गिरोह को रकम दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार शोरूम पर की थी अंधाधुंध फायरिंग
गिरोह ने पिछले साल 6 मई को तिलक नगर के फ्यूजऩ कार शोरूम पर अंधाधुंध फायरिंग की। पुलिस के अनुसार तीन हथियारबंद बदमाश वहां घुसे और अंदर-बाहर गोलियां चलाकर भाग निकले। वारदात के अगले ही दिन शोरूम मालिक मनोज मलिक को एक अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को हिमांशु भाऊ बताते हुए पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और धमकी भी दी। कि अगर पैसे नहीं दिए तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। बाद में केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed