फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police filed supplementary charge sheet on Gautam Gambhir

गौतम गंभीर पर दिल्ली पुलिस ने दायर किया संपूरक आरोप पत्र, धोखाधड़ी का लगा आरोप

Sun, 29 Sep 2019 01:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 29 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police filed supplementary charge sheet on Gautam Gambhir
भाजपा नेता गौतम गंभीर - फोटो : ANI

दिल्ली पुलिस ने फ्लैट खरीदारों के साथ धोखाधड़ी और भरोसा तोड़ने के कथित मामले में पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर समेत अन्य के खिलाफ संपूरक आरोप-पत्र दायर किया है।

विज्ञापन


इस मामले में 50 से अधिक घर खरीदारों ने गौतम गंभीर और अन्य के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत में कहा था कि उन्होंने 2011 में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक रीयल एस्टेट परियोजना में फ्लैट बुक कराया था। इसके बाद परियोजना नहीं चल सकी। 
विज्ञापन


इस परियोजना को रुद्र बिल्डवेल रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड और एचआर इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड ने संयुक्त रूप से शुरू किया था। कंपनियों ने परियोजना में गौतम गंभीर को ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनाया था। घर न मिलने पर पीड़ितों ने दोनों कंपनियों के खिलाफ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में 2016 में केस दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोप पत्र में कहा है कि परियोजना की निर्माण मंजूरी की अवधि छह जून 2013 को समाप्त हो गई थी। इसके बावजूद डेवलपरों ने जून-जुलाई 2014 तक लोगों से बिल्डर-खरीदार अनुबंध कराए। वे लोगों से 23 जून 2013 के बाद भी अनधिकृत रूप से पैसे बटोरते रहे।  


पुलिस ने कहा, परियोजना की प्रस्तावित जमीन को लेकर चल रहे कानूनी विवाद के बारे में निवेशकों को जान-बूझकर अंधेरे में रखा गया। आरोप-पत्र में गंभीर के अलावा कंपनी के प्रवर्तकों मुकेश खुराना, गौतम मेहरा और बबीता खुराना का भी नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed