फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmer Protest in Delhi News: Delhi Police filed case against unknown people for clash between farmers and police teams at Singhu Border

किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर पर हुए बवाल में दंगा फैलाने का मामला दर्ज, किसानों ने पुलिस पर किया था पथराव

Tue, 01 Dec 2020 10:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Dec 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Farmer Protest in Delhi News: Delhi Police filed case against unknown people for clash between farmers and police teams at Singhu Border
दिल्ली में किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
किसान आंदोलन के दौरान सिंघु बॉर्डर पर हुए बवाल को लेकर दिल्ली पुलिस ने अलीपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा करने, सरकारी आदेश का पालन नहीं करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


सिंघु बॉर्डर पर 27 नवंबर को किसानों ने बेरीकेड तोड़कर दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश की थी। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गयी थी। किसानों की ओर से पथराव किया गया था। पुलिस ने किसानों पर आंसु गैस के गोले छोड़े थे। 
विज्ञापन


इस बवाल में दिल्ली पुलिस के तीन जवान को चोट लगी थी और एक सब इंस्पेक्टर तलवार लगने से घायल हो गया था। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली के बॉर्डर पर जमे हुए हैं। सोमवार को लगातार पांचवें दिन किसान बॉर्डर पर मौजूद हैं और सरकार से बातचीत करने के लिए जंतर मंतर पर जाने के लिए अड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने दिल्ली में प्रवेश के तीन रास्तों पर डेरा डाले हुए है। हालांकि सरकार ने किसानों को बुराड़ी के निरंकारी मैदान में प्रदर्शन करने की इजाजत दे दी थी। 

कुछ किसान बुराड़ी मैदान पहुंच गये, लेकिन ज्यादातर किसान बॉर्डर पर ही जमे रहे। अब किसानों ने चेतावनी दी है कि उनकी बात नहीं सुनी गयी तो वह दिल्ली को अन्य राज्यों से जोडने वाले रास्तों को बंद कर देंगे। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने किसान आंदोलन के पहले दिन सिंघु बॉर्डर पर हुए बवाल को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed