फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police ex constable and his girlfriend arrested for honey trap

दिल्ली पुलिस का पूर्व सिपाही व प्रेमिका गिरफ्तार, हनीट्रैप में फंसाकर हड़प लिया था 15 लाख का सोना

Wed, 10 Apr 2019 05:07 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Apr 2019 05:07 AM IST
विज्ञापन
Delhi police ex constable and his girlfriend arrested for honey trap
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

द्वारका सेक्टर-23 इलाके में हनीट्रैप के एक मामले में पुलिस ने दिल्ली पुलिस की पूर्व सिपाही व उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर एक कारोबारी को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उससे 15 लाख रुपये का सोना हड़प लिया था। जनवरी माह में हुई वारदात के बाद से लगातार पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने अब दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इनके तीसरे साथी की तलाश की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एक जानकारी के जरिये दिसंबर 2018 में पीड़ित कारोबारी की मुलाकात करीब 27 वर्षीय युवती से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई तो अक्सर दोनों बातचीत करने लगे। आरोप है कि जनवरी माह में युवती ने कारोबारी को मिलने के लिए एक फ्लैट पर बुलाया। दोनों वहां बैठकर बातचीत करने लगे। इसी दौरान फ्लैट में दो लोग जबरन घुस गए।
विज्ञापन


दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर कारोबारी को गलत काम करनेे के लिए धमकाने और थाने चलने के लिए कहा। कारोबारी बुरी तरह डर गया। आरोपियों ने कारोबारी को गिरफ्तारी का डर दिखाया। बाद में आरोपी मामले को सैटल करने की बात करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने कारोबारी से पंद्रह लाख रुपये की मांग की। पीड़ित कारोबारी इसके लिए तैयार हो गया। पीड़ित द्वारका की दुकान पर दोनों को ले गया। वहां से दोनों को पंद्रह लाख रुपये के सोने के सिक्के उनको दे दिए।

बाद में आरोपी वहां से चले गए। इधर पीड़ित ने बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इधर पुलिस ने लड़की का मोबाइल को टेक्नीकल सर्विलांस पर लगाकर उस पर नजर रखना शुरू कर दी।


लंबी छानबीन के बाद पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के पूर्व सिपाही चंद्रहंस को गिरफ्तार कर लिया। बाद में रविवार को उसकी आरोपी युवती जो चंद्रहंस की प्रेमिका है, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। इन लोगों ने मिलकर कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर उससे रुपये एंठे थे। पुलिस इनके तीसरे साथी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed