{"_id":"5ea0e90a8ebc3e90354c61d3","slug":"delhi-police-dil-ki-police-campaign-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस, दिल की पुलिस अभियान शुरू, बदल रही है छवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस, दिल की पुलिस अभियान शुरू, बदल रही है छवि
Thu, 23 Apr 2020 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 Apr 2020 06:32 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस का अभियान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन में वैसे तो सरकार और एनजीओ बढ़-चढ़कर लोगों की मदद कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस भी अपनी जान की परवाह किए बिना जरूरतमंदों की मदद के लिए सामने आई है।
विज्ञापन
लॉकडाउन में जिस तरह से दिल्ली पुलिस लोगों की मदद के लिए आगे आई है, उसने पुलिस का मानवीय चेहरा लोगों के सामने लाया है। दिल्ली पुलिस ने लोगों की मदद के लिए एक अभियान भी शुरू किया है, जिसका नाम दिया है-‘दिल्ली पुलिस, दिल की पुलिस। जो दिल से करे, देश का काम’।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि गरीब लोगों को खाना खिलाना हो, सड़क पर जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने का काम हो या फिर बुजुर्ग लोगों का ध्यान रखना हो, हर काम दिल्ली पुलिस ने दिल से किया है।
विज्ञापन
यही वजह है कि दिल्ली के लोगों को पुलिस का एक नया चेहरा देखने को मिला है। पुलिस अपने खर्च पर खाना बनवाकर जरूरतमंदों में बांटने का काम कर रही है।
खास बात ये है कि खाना बनाने में भी महिला सिपाही लगी हुई हैं। लॉकडाउन में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां पुलिस वालों की इंसानियत की मिसाल देती तस्वीरें दिखी हैं।
जामिया नगर के जोगाबाई एक्सटेंशन में प्रसव पीड़ा से छटपटाती एक गर्भवती महिला को पुलिस ने महज एक व्हॉट्सएप पर मैसेज मिलने पर उसे समय पर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के लॉकडाउन से लेकर अब तक के काम का एक वीडियो जारी कर दिल्ली पुलिस ने अपने जवानों का हौसला बढ़ाने का प्रयास किया है।