{"_id":"5e78e07c8ebc3e76864850dc","slug":"delhi-police-curfew-advisory-curfew-pass-section-144-delhi-border-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में ढील के साथ कर्फ्यू लागू , जरूरी वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही के लिए भी कर्फ्यू पास आवश्यक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में ढील के साथ कर्फ्यू लागू , जरूरी वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही के लिए भी कर्फ्यू पास आवश्यक
Tue, 24 Mar 2020 01:06 AM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 24 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कर्फ्यू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए महाराष्ट्र व पंजाब के बाद दिल्ली में भी सोमवार शाम से कर्फ्यू लगा दिया गया। जनता कर्फ्यू व लॉक डाउन के दौरान काफी मात्रा में लोग घरों से बाहर निकले थे। इस कारण दिल्ली में कर्फ्यू लगाया गया है। जरूरी कार्य में लगे व बार्डर के आर-पार जाने वाले लोगों के लिए मंगलवार दोपहर 12 बजे के बाद कर्फ्यू पास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
दक्षिणी परिक्षेत्र के संयुक्त पुलिस आयुक्त देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में कर्फ्यू लगा दिया गया है। अब धारा 144 का कड़ाई से पालन किया जाएगा। जो व्यक्ति इसका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है। जिला डीसीपी ने सभी थानाध्यक्षों को कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करवाने के आदेश दे दिए हैं। बॉर्डर वाले थानाध्यक्षों को सख्त आदेश दिए गए हैं। जरूरी कार्य से जुड़े लोगों व बॉर्डर क्रॉस करने वाले लोगों को कर्फ्यू पास जारी किए जाएंगे।
यह पास उन लोगों को ही प्रदान किया जायेगा जो जरूरी कार्य से जुड़े संस्था का परिचय पत्र दिखायेंगे। इस दौरान अस्पताल, मीडिया और बिजली विभाग से जुड़े लोगों को छूट दी गई थी।
इन डीसीपी ऑफिस से मिलेगा कर्फ्यू पास
जिले दिल्ली पुलिस का जिला ऑफिस
गुरुग्राम/मानेसर दक्षिण-पश्चिम डीसीपी ऑफिस, नेल्सन मंडेला मार्ग, वसंत विहार, नई दिल्ली
फरीदाबाद दक्षिण-पूर्वी डीसीपी ऑफिस, सरिता विहार, नई दिल्ली
गाजियाबाद शाहदरा डीसीपी ऑफिस, शालीमार पार्क, भोलानाथ नगर
नोएडा पूर्वी दिल्ली डीसीपी ऑफिस, आईपी एक्सटेेंशन मंडावली फाजलपुर
सोनीपत बाहरी उत्तरी दिल्ली, डीसीपी ऑफिस, थाना समयपुर बादली
बहादुर गढ़ /झज्जर बाहरी दिल्ली डीसीपी ऑफिस, गुरु हरिकृष्ण मार्ग पुष्पांजलि एंक्लेव पीतमपुरा