दहशत का सामान बांटने वाले गिरफ्तार: दिल्ली-यूपी में आरोपी अब 100 से अधिक अवैध हथियार कर चुके सप्लाई, इस कड़ी को तलाश रही पुलिस
पुलिस को सूचना मिली थी कि 17 जून को अवैध हथियार तस्कर लोनी, गाजियाबाद निवासी फिरोज खान (24) हथियार देने के लिए भलस्वा झील, भलस्वा डेयरी के पास आएगा। एसीपी राजकुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर अभिजीत कुमार की टीम ने घेराबंदी कर फिरोज खान को पकड़ लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो अवैध हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये दिल्ली-एनसीआर व यूपी में अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे और करीब दो वर्षों से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे थे। आरोपी अभी तक 100 से ज्यादा अवैध हथियार बदमाशों को बेच चुके हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है ये अवैध हथियार कहां से लेकर आते थे।
अपराध शाखा डीसीपी विचित्र वीर के अनुसार एसीपी राज कुमार की टीम अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों पर नजर रखे हुए थी। एसआई सविंदर को 17 जून को सूचना मिली थी कि अवैध हथियार तस्कर लोनी, गाजियाबाद निवासी फिरोज खान (24) हथियार देने के लिए भलस्वा झील, भलस्वा डेयरी के पास आएगा। एसीपी राजकुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर अभिजीत कुमार की टीम ने घेराबंदी कर फिरोज खान को पकड़ लिया। उसके बैग से 10 कारतूस के साथ 0.32 बोर की दो पिस्टल व तीन कारतूस के साथ .315 बोर के तीन देशी कट्टे बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले बगरानो, लोनी यूपी निवासी रिजवान (24) हथियार दिया था। फिरोज की निशानदेही पर रिजवान को 19 जून को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। फिरोज खान ने बताया कि वह दो वर्ष से अधिक समय से अवैध हथियार सप्लाई कर रहा है और दिल्ली-एनसीआर व यूपी में 100 से ज्यादा अवैध हथियार सप्लाई कर चुका है।