{"_id":"6741453ee2d4b267300cf077","slug":"delhi-police-constable-stabbed-to-death-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: पेट्रोलिंग के दौरान दिल्ली पुलिस के सिपाही की हत्या, पेट और छाती पर मिले चाकू मारने के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: पेट्रोलिंग के दौरान दिल्ली पुलिस के सिपाही की हत्या, पेट और छाती पर मिले चाकू मारने के निशान
Sat, 23 Nov 2024 08:30 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 23 Nov 2024 08:30 AM IST
सार
सिपाही वर्दी में था और सरकारी मोटरसाइकिल भी पास में पड़ी मिली है। दिल्ली में वर्दी में सिपाही की हत्या का इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है।
विज्ञापन
Delhi Murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में गोविंदपुरी थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के जवान की पेट्रोलिंग के दौरान चाकू से गोदकर की हत्या कर दा गआ। मृतक की सिपाही की पहचान किरण पाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किरणपाल शनिवार तड़के गोविंदपुरी की गली नंबर -13 में पड़े मिलें। उनके पेट व छाती पर चाकू मारने के निशान थे। दिल्ली पुलिस के सिपाही की हत्या से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया है और सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सिपाही वर्दी में था और सरकारी मोटरसाइकिल भी पास में पड़ी मिली है। दिल्ली में वर्दी में सिपाही की हत्या का इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है।