{"_id":"643264e94fd3c27df00ebfd3","slug":"delhi-police-constable-shot-suicide-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पीसीआर में तैनात हवलदार ने कनपटी पर गोली मारकर की खुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पीसीआर में तैनात हवलदार ने कनपटी पर गोली मारकर की खुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 09 Apr 2023 12:40 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:40 PM IST
सार
नंदनगरी निवासी इमरान के परिवार में पत्नी के अलावा बेटा-बेटी हैं। वर्ष 2006 में इमरान दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था। तैनाती पीसीआर पर बतौर इंचार्ज थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
सिविल लाइंस इलाके में शनिवार सुबह पीसीआर वैन में तैनात हवलदार इमरान मोहम्मद (38) ने सर्विस पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, नंदनगरी निवासी इमरान के परिवार में पत्नी के अलावा बेटा-बेटी हैं। वर्ष 2006 में इमरान दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था। तैनाती पीसीआर पर बतौर इंचार्ज थी। शुक्रवार रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक उसकी ड्यूटी थी। पीसीआर चंदगीराम अखाड़े के पास बेला रोड पर खड़ी थी। इमरान के साथ सिपाही चालक अतुल भाटी की ड्यूटी थी। शनिवार सुबह छह बजे अतुल शौचालय चला गया था। इस बीच गोली चलने की आवाज आई। अतुल भागकर आया तो इमरान ने खुद की कनपटी पर गोली मारी हुई थी। पुलिस परिजनों से पूछताछ व कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
अस्पताल में रसोइये ने खुद को मारे चाकू, जख्मी
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित होली फैमिली अस्पताल के रसोइये ने बाथरूम जाकर खुद को ही चाकू मार लिए। बाकी कर्मचारियों ने देखा तो फौरन उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सर्जरी के बाद 46 वर्षीय रसोइये की हालत अब खतरे से बाहर है। रसोइये की पत्नी अस्पताल में ही नर्स है। दोनों में विवाद से आहत होकर रसोइये ने कदम उठाया। पुलिस आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सराय जुलैना गांव निवासी रसोइये ने तीन अप्रैल की रात 12:30 बजे बाथरूम में जाकर रसोई के चाकू से खुद के पेट में चाकू मार लिए। कुछ देर बाद स्टाफ बाथरूम में पहुंचा तो उन्होंने उसे खून से लथपथ पड़ा देखा। रात को ही उसकी सर्जरी कर दी गई।