{"_id":"640f35b360b57e5ec200f903","slug":"delhi-police-constable-attempted-suicide-by-hanging-himself-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली पुलिस के हवलदार ने किया फांसी लगाने का प्रयास, परिजनों ने फंदे से उतारकर अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली पुलिस के हवलदार ने किया फांसी लगाने का प्रयास, परिजनों ने फंदे से उतारकर अस्पताल में कराया भर्ती
Mon, 13 Mar 2023 08:09 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 13 Mar 2023 08:09 PM IST
सार
परिवार वालों ने बताया कि देर रात उनलोगों ने हवलदार को एक कमरे में पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ देखा। उनलोगों ने तुरंत उन्हें नीचे उतारा। उनकी सांसें चल रही थीं। वह तुरंत उन्हें लेकर पास के अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन
Delhi police demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरेला इलाके में सोमवार रात दिल्ली पुलिस के एक हवलदार ने घर में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिवार वालों ने उसे फंदे से उतारकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वह वेंटिलेटर पर है और बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होश में आने के बाद ही खुदकुशी करने के प्रयास के कारणों का खुलासा हो पाएगा। हालांकि शुरुआती जांच में अवसाद में होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
50 वर्षीय हवलदार अपने परिवार के साथ नरेला इलाके में रहता है। परिवार में पत्नी और बेटा है। वह दिल्ली पुलिस की पांचवीं बटालियन में तैनात हैं और एक एसीपी की गाड़ी का चालक है। रविवार देर रात करीब 2.54 बजे पुलिस को अस्पताल से हवलदार के खुदकुशी के प्रयास करने की जानकारी मिली। परिवार वालों ने बताया कि देर रात उनलोगों ने हवलदार को एक कमरे में पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ देखा। उनलोगों ने तुरंत उन्हें नीचे उतारा। उनकी सांसें चल रही थीं। वह तुरंत उन्हें लेकर पास के अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सोमवार शाम तक उनको होश नहीं आया है। पुलिस ने परिवार वालों से खुदकुशी के कारणों के बारे में पूछताछ की, लेकिन उनलोगों ने बताया कि उन्हें भी किसी बात की जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि कुछ दिन से वह काफी शांत थे।
विज्ञापन