फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Commissioner News SBK Singh becomes Delhi Police Commissioner will replace Sanjay Arora

Delhi Police Commissioner: एसबीके सिंह बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, कार्यभार संभाला

Thu, 31 Jul 2025 01:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 31 Jul 2025 01:35 PM IST
सार

वर्तमान में दिल्ली होमगार्ड्स के महानिदेशक के पद पर तैनात एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
Delhi Police Commissioner News SBK Singh becomes Delhi Police Commissioner will replace Sanjay Arora
एसबीके सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

एसबीके सिंह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया है। पूर्व में दिल्ली के होमगार्ड महानिदेशक के पद पर तैनात थे। उन्हें दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अगले आदेश जारी होने तक एसबीके सिंह इस पद पर रहेंगे। 
विज्ञापन

 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की नियुक्ति पर मुहर लगाई है। आपको बता दें कि एजीएमयूटी कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह वर्तमान में होमगार्ड के महानिदेशक के पद पर तैनात हैं।

वर्तमान पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा का कार्यकाल आज होगा समाप्त
'तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के आईपीएस' संजय अरोड़ा आज दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद से रिटायर हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस के इतिहास में संजय अरोड़ा, ऐसे तीसरे आईपीएस रहे हैं, जिन्होंने 'एजीएमयूटी' (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और यूनियन टेरेटरीज) कैडर से बाहर का पुलिस अधिकारी होने के बावजूद दिल्ली पुलिस की कमान संभाली।


खास बात है कि तीनों आईपीएस, भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार यानी एनडीए शासनकाल में ही दिल्ली पुलिस आयुक्त बने हैं। सबसे पहले 1999 में अजय राज शर्मा, उसके बाद 2021 में राकेश अस्थाना और 2022 में संजय अरोड़ा को दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनाया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed