फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police cencels all jawans leave due to maintain law and order after friday violence

दिल्ली-एनसीआर में आगजनी के बाद सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, थानों में रिजर्व फोर्स

Sun, 27 Aug 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Aug 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
 delhi police cencels all jawans leave due to maintain law and order after friday violence
शहर में जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर हुई निगरानी। - फोटो : अमर उजाला

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को दोषी ठहराने के बाद दिल्ली में हुई आगजनी की घटनाओं को देखते हुए दिल्ली पुलिस सख्त हो गई है। नई दिल्ली को छावनी में बदल दिया गया। साथ ही नई दिल्ली के सभी बॉडरों को सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के सभी अधिकारियों व जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है और जो पुलिसकर्मी पहले से छुट्टी पर हैं उनको वापस बुला लिया गया है। पुलिसकर्मियों को हमेशा वर्दी में रहने के लिए कहा गया है।  हालांकि शनिवार को राजधानी में शांति हुई और कहीं से ही आगजनी व हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है।  
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राम रहीम को दोषी ठहराने के बाद दिल्ली में हुई आगजनी की घटनाओं केबाद दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को एक उच्च्च स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक मेंसभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द करने का फैसला किया गया। जो पुलिसकर्मी छुट्टी पर हैं उन्हें तुरंत वापस ड्यूटी पर आने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के जवानों को कहा गया है कि डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों को कहीं एकत्रित न होने दिया जाए और समर्थक कहीं एकत्रित मिल जाए तो उनकेखिलाफ सख्ती से पेश आए। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी की जाए। दिल्ली के बॉर्डरों का सील कर दिया गया है। राजधानी में शुक्रवार के मुकाबले ज्यादा सुरक्षा बरती जा रही है।  

इन जगहों पर खासतौर पर कड़ी सुरक्षा

 delhi police cencels all jawans leave due to maintain law and order after friday violence
delhi police

एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में खासकर नई दिल्ली जिलें में ज्यादा सुरक्षा बढ़ाई गई है। नई दिल्ली में सभी प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर बेरिकेडिंग्स लगा कर चेकिंग की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास, वित्त व सुरक्षा मंत्री अरूण जेटली, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आदि वीवीआईपी के आवासों के चारों तरफ सुरक्षा बढ़ा दी गई है। थानों में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को इलाके में रहने के लिए कहा गया है। 

सभी पुलिसकर्मियों को हमेशा वर्दी रहने व हथियार साथ रखने के आदेश दिए गए हैं। इसकेअलावा थानों में अतिरिक्त रिजर्व फोर्स रखी जा रही हैं। ताकि जरूरत पडने पर रिजर्व फोर्स को उतारा जा सके। गौरतलब है कि दिल्ली में नई दिल्ली जिला समेत 13 में से 11 जिलों में धारा 144 शनिवार को भी जारी रही। उत्तरी व मध्य जिले में धारा 144 नहीं लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed