फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police busts Al Qaeda influenced terrorist module

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी: अलकायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, देश को दहलाने की थी साजिश

Thu, 22 Aug 2024 01:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 22 Aug 2024 01:10 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा  झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन चलाकर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

विज्ञापन
Delhi Police busts Al Qaeda influenced terrorist module
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ISTOCK

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन अलकायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन चलाकर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इस मॉड्यूल को रांची का रहने वाला डॉक्टर इश्तियाक लीड कर रहा था। ये भारत में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे।

जानकारी के मुताबिक, मॉड्यूल के सदस्यों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग अलग-अलग जगहों पर दी जा रही थी। राजस्थान के भिवाड़ी से हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


भारी मात्रा में हथियार बरामद
एक AK-47 राइफल एक .38 बोर रिवॉल्वर .38 बोर के 6 कारतूस, .32 बोर के 30 कारतूस, AK-47 के, 30 कारतूस, एक डमी इंसास, एक एयर राइफल, एक आयरन एल्बो पाइप, एक हैंड ग्रेनेड समेत कई चीजें बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा झारखंड और यूपी से कुल मिलाकर करीब आठ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। फिलहाल विभिन्न स्थानों पर पूछताछ चल रही है और अतिरिक्त गिरफ्तारियों की भी उम्मीद है। कई स्थानों से हथियार, गोला-बारूद, साहित्य आदि की बरामदगी की है।


झारखंड एटीएस की आतंकी संगठन एक्यूआईएस के ठिकानों पर छापेमारी
झारखंड आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने गुरुवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की। एटीएस ने कथित तौर पर अलकायदा इन द इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) से जुड़े सात लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि एक्यूआईएस के स्लीपर सेल एजेंटों के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद सुबह-सुबह छापेमारी शुरू की गई। इस दौरान रांची, हजारीबाग और लोहरदगा में 14 स्थानों पर की छापेमारी की गई। पुलिस अधीक्षक (एटीएस) ऋषभ झा ने बताया कि छापेमारी अभी भी जारी है। संगठन से कथित तौर पर जुड़े करीब सात लोगों को अब तक हिरासत में लिया गया है। साक्ष्यों की जांच की जा रही है। सबूतों के आधार पर गिरफ्तारियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed