फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police barricades are putting a stain on the beauty of Central Vista

Central Vista: सेंट्रल विस्टा की सुंदरता पर पुलिस के बेरीकेड लगा रहे हैं 'दाग', पार्किंग पड़ रही छोटी

Tue, 27 Sep 2022 02:41 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 27 Sep 2022 02:41 AM IST
सार

 सेंट्रल विस्टा के उद्घाटन के बाद पार्किंग की भारी कमी होने लगी है। ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल विस्ट्र्रा पर दोनों तरफ लॉन के पीछे करीब 800 वाहनों की पार्किंग है। 

विज्ञापन
Delhi Police barricades are putting a stain on the beauty of Central Vista
सेंट्रल विस्टा पर लगे पुलिस के बेरीकेड - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली पुलिस के बेरीकेड सेंट्रल विस्टा की खूबसूरती पर दाग लगा रहे हैं। साथ ही वह लोगों में इधर-उधर न जाने के लिए नकारात्मक सी सोच भी ला रहे हैं। ऐसे में सेंट्रल विस्टा की सुंदरता को बढ़ाने के लिए नए तरीके बेरीकेड बनाए जा रहे हैं। सीपीडब्ल्यू स्थानीय जिला पुलिस के सहयोग से नए तरीके के रंगे-बिरंगे बेरीकेड बना रही है। ये बेरीकट सेंट्रल विस्टा जक्शन में लगाए जाएंगे। दूसरी तरफ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सेंट्रल विस्टा में पार्किंग बढ़ाने के लिए सीपीडब्ल्यूडी को बोला है। 

विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कर्तव्य पथ पर विजय चौक, रफी मार्ग, जनपथ, मानसिंह व सी-हैक्सागॉन जक्शन पर लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस की बेरीकेड लगे हुए हैं। ये सभी जक्शन पर चारों तरफ लगे हुए हैं। सिविक एजेंसियों द्वारा किए गए सर्वे में ये बात सामने आई कि ये बेरीकेड सेंट्रल विस्टा की सुंदरता पर दाग लगा रहे हैं। इन जंक्शन पर लगाने के लिए नए डिजाइन वाले व सेंट्रल विस्टा की सुंदरता को बढ़ाने वाले बेरीकेड तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही इन नए बेरीकेड को सेंट्रल विस्टा पर लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ सेंट्रल विस्टा के उद्घाटन के बाद पार्किंग की भारी कमी होने लगी है। ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल विस्ट्र्रा पर दोनों तरफ लॉन के पीछे करीब 800 वाहनों की पार्किंग है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब से सेंट्रल विस्टा खुला है तब से भारी संख्या में लोग इंडिया गेट आने लगे हैं। लोग इंडिया गेट के आसपास मार्गों पर वाहनों को पार्क कर देते हैं। वीकेंड पर तो इंडिया गेट व आसपास जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। 

विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार इंडिया गेट पर हर रोज करीब एक लाख लोग आ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने हाल ही में हुई बैठक में सीपीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सेंट्रल विस्टा पर पार्किंग बढ़ाने को बोला है। लोगों की भीड़ को देखते हुए सेंट्रल विस्टा पर पार्किंग बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। पार्किंग बढ़ाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। 

सी-हैक्सागॉन के पास बेरीकेड को हटाकर रैलिंग बनाई जाएगी
सी-हैक्सागॉन, इंडिया गेट की तरफ लॉन की रेलिंग बनी हुई है। जबकि अकबर रोड से सी-हैक्सागॉन की तरफ जाते हुए उल्टी तरफ लॉन की रेलिंग नहीं बनी हुई है। यहां लॉन के चारों तरफ पुलिस बेरीकेड लगाकर लोगों की आवाजाही को रोका जाता है। ऐसे में बेरीकेड के साइड से लोग सी-हैक्सागॉन पर आ जाते हैं और ट्रैफिक बाधित होता है। दूसरा ये बेरीकेड सेंट्रल विस्टा की सुंदरता को कम कर रहे हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने यहां पर सी हैक्सागॉन के इंडिया गेट की तरफ बनी जैसी रेलिंग बनाने के लिए सीपीडब्ल्यूडी को कहा है। सीपीडब्ल्यूडी अब यहां रेलिंग बनाएगी। 

पुलिस ने वाहनों को टो करना शुरू किया
सेंट्रल विस्टा के खुलने के बाद इंडिया गेट पर भारी संख्या में लोग आने लगे हैं। एक समय में 40 से 50 हजार लोग इंडिया गेट आ जाते हैं। सेंट्रल विस्टा की पार्किंग फुल होने के बाद लोग इंडिया गेट के आसपास स्थित मार्गों पर वाहनों को पार्क कर देते हैं। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोगों के वाहनों के पार्क होने से ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन से लोगों के वाहनो को टो (उठाना) शुरू कर दिया है। इसके लिए कई क्रेन इंडिया गेट के आसपास तैनात की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed