गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: दिल्ली में लूथरा ब्रदर्स के घर पहुंची पुलिस, लुकआउट सर्कुलर जारी
गोवा के अरपोरा में स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत के बाद जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। दो मुख्य आरोपी गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा के खिलाफ नोटिस जारी हो चुका है। दिल्ली में तलाशी की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के दो मुख्य आरोपियों की तलाश तेज हो गई है। लुकआउट सर्कुलर जारी होने के बाद पुलिस की एक टीम आरोपी गौरव और सौरभ लूथरा की तलाश में उसके घर जीटीबी नगर पहुंची।
जीटीबी नगर स्थित 'बर्च बाय रोमियो लेन' रेस्टोरेंट के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा के ठिकानों पर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दस्तक दी। जो कथित तौर पर एक घटना के बाद से फरार हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।
#WATCH | Delhi Police personnel arrive at the residence of the absconding owners of Birch by Romeo Lane restaurant, Gaurav Luthra and Saurabh Luthra in Delhi's GTB Nagar
विज्ञापन विज्ञापन
A LOC (Look Out Circular) has been issued against the accused Gaurav and Saurabh Luthra. According to the Goa… pic.twitter.com/k0RN0GlaEU— ANI (@ANI) December 9, 2025
पुलिस की प्राथमिक जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। आग रात लगभग 12 बजे के करीब लगी थी, लेकिन सुबह 5:30 बजे ही दोनों आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से फुकेट (थाईलैंड) के लिए उड़ान ले चुके थे। पुलिस का कहना है कि यह स्पष्ट रूप से जांच से बचने की नीयत को दर्शाता है। FIR दर्ज होते ही गोवा पुलिस की एक टीम दिल्ली भेजी गई थी। आरोपियों के घर पर रेड की गई, जहां वे नहीं मिले। घर पर नोटिस चिपकाकर पुलिस ने स्थानीय स्तर पर भी खोज शुरू कर दी।
इसके बाद जब यह पुष्टि हुई कि दोनों देश से बाहर निकल चुके हैं, तो गोवा पुलिस ने तुरंत मुंबई इमिग्रेशन ब्यूरो से समन्वय किया और फिर सीबीआई के इंटरपोल डिवीजन की मदद से रेड कॉर्नर नोटिस की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।
तीसरे आरोपी भारत कोहली को दिल्ली से हिरासत में लेकर गोवा पुलिस अपने साथ ले आई है। उससे लंबी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ से भागे हुए आरोपियों की भूमिका और आग से पहले की घटनाओं को समझने में मदद मिल सकती है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी 25 मृतकों का पोस्टमार्टम पूरा कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। गोवा पुलिस की कई टीमें सबूत जुटाने, गवाहों के बयान लेने और तकनीकी जांच पर लगातार काम कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार- “हादसा बेहद गंभीर है, इसलिए बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है।
इस हादसे के बाद सरकार हरकत में आ गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने गोवा के सभी नाइटक्लब, बार, रेस्तरां, इवेंट वेन्यू और ऐसे सभी प्रतिष्ठानों को सात दिनों के भीतर आंतरिक सुरक्षा ऑडिट करने का आदेश दिया है। यह रिपोर्ट जिला प्रशासन या फायर सर्विसेज कभी भी मांग सकती हैं।