{"_id":"653beeca62e768148d069db6","slug":"delhi-police-arrests-shopkeeper-with-162-kg-of-banned-firecrackers-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: प्रतिबंधित पटाखे बेच रहे दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 162 किलोग्राम पटाखा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: प्रतिबंधित पटाखे बेच रहे दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 162 किलोग्राम पटाखा बरामद
Fri, 27 Oct 2023 10:39 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 27 Oct 2023 10:39 PM IST
सार
दिल्ली में पुलिस ने प्रतिबंधित पटाखे बेच रहे एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुकान से 162 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
बरामद पटाखे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली उत्तर पूर्वी जिला पुलिस ने ज्योति नगर इलाके में प्रतिबंधित पटाखे बेच रहे एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुकान से 162 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। 26 अक्तूबर को जिला वाहन चोरी निरोधक शाखा को ज्योति नगर क्षेत्र के हनुमान फाटक, अशोक नगर के पास गली नंबर 3 में एक दुकानदार के पटाखे बेचने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
निरीक्षक विनोद अहलावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकान पर छापेमारी की। एक व्यक्ति को अवैध रूप से पटाखे बेचते हुए पाया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दुकानदार की पहचान संजीव जैन के रूप में हुई। उसकी दुकान से 162 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए। दुकानदार ने बताया कि आसानी से पैसा कमाने के लिए वह पटाखे बेच रहा था। पुलिस दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन