{"_id":"5f412b598ebc3e9ff92c3bf1","slug":"delhi-police-arrests-isis-module-terrorist-abu-yusuf-wants-to-go-to-afghanistan-with-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में गिरफ्तार आतंकी को लेकर नया खुलासा, पत्नी और बच्चों के साथ जाना चाहता था अफगानिस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में गिरफ्तार आतंकी को लेकर नया खुलासा, पत्नी और बच्चों के साथ जाना चाहता था अफगानिस्तान
Sat, 22 Aug 2020 07:57 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 22 Aug 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आतंकी अबु युसूफ
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में शनिवार सुबह आईईडी के साथ गिरफ्तार किए गए आईएसआईएस के आतंकी के बारे में दिल्ली पुलिस ने नया खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी अबु युसूफ अपने परिवार के साथ हिजरत के लिए अफगानिस्तान के खुरासान जाने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन
इसके लिए उसने अबु हुजैफा अल बकिस्तानी के निर्देश पर पत्नी और अपने चार बच्चों के लिए पासपोर्ट भी बनवा लिया था, लेकिन बकिस्तानी की हत्या के बाद उसकी योजना धरी रह गई।
विज्ञापन
Abu Yusuf had plans to go for hijrat in Khurasan, Afghanistan along with his family. He even got passports prepared for his wife & 4 children on instructions of Abu Huzaifa Al Bakistani but this plan was shelved after killing of Abu Huzaifa Al Bakistani: Delhi Police Special Cell https://t.co/yYE5I4Pn3d pic.twitter.com/Kr5HFf7h0A
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 22, 2020
मालूम हो कि अबु युसूफ को शनिवार सुबह राजधानी दिल्ली में आईईडी के साथ गिरफ्तार किया गया था। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए हैं।
अबु युसूफ का संबंध बलरामपुर से होने की बात भी सामने आ रही है। पूछताछ में आतंकी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर बलरामपुर से सटे नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी की टीम खोजी कुत्तों के साथ वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही है।
वहीं, इसे लेकर बलरामपुर के उतरौला कोतवाली के बढ़या भैंसाही गांव में कई थानों की पुलिस पहुंची हुई है। गांव को सील कर दिया गया है। किसी को भी बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई है। गांव छावनी में तब्दील हो गया है।
गांव में अबु युसूफ को लोग मुस्तकीम नाम से जानते हैं। दिल्ली पुलिस और एटीएस की टीम बढ़या भैंसाही गांव में मुस्तकीम के घर पहुंची। मुस्तकीम कल मामा को देखने के लिए लखनऊ गया था।
परिजनों का कहना है कि लखनऊ पहुंचने पर उसने घर में फोन करके बताया था कि मैं लखनऊ मामा को देखने आया हूं। उसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ है।
परिजन लखनऊ निवासी मामा का नाम और पता नहीं बता रहे हैं। मुस्तकीम की हाशिम पारा बाजार में कॉस्मेटिक्स की दुकान है। पुलिस ने मीडियाकर्मियों को गांव में जाने से रोक दिया है।