{"_id":"5d36d4418ebc3e6cb5684501","slug":"delhi-police-arrests-five-in-case-of-dwarka-women-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारका: कार सवार महिला को गोली मारने के मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारका: कार सवार महिला को गोली मारने के मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, पांच गिरफ्तार
Tue, 23 Jul 2019 03:03 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 23 Jul 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
कार सवार महिला को मारी गोली
- फोटो : ani
दिल्ली के द्वारका इलाके में गाड़ी में महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए महिला के ही एक जानकार ने साजिश रची थी।
विज्ञापन
पहले तो मृतक महिला के परिवार वालों ने इस मामले में उसके पति पर शक जताया था, लेकिन पुलिस ने खुलाया किया कि इसमें पति का हाथ नहीं है। हत्या को अंजाम देने कि लिए कांट्रैक्ट किलर को पैसे दिए गए थे। मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो कांट्रैक्ट किलर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 11 जुलाई को दिल्ली के द्वारका नार्थ इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार एक महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं। घटना के समय महिला अपने बेटे को स्कूल छोड़कर घर जा रही थी।
विज्ञापन
यहां पढ़ें क्या है पूरा मामला
पुलिस ने पहले ही जताया था भाड़े के बदमाशों से वारदात करवाने का शक
कार सवार महिला पर गोली चलाने के मामले में पुलिस को जांच के में पता चला था कि मृतक किरण बाला कई कमेटियां चलाती थीं और लोगों को ब्याज पर पैसे भी देती थीं। इस दौरान पुलिस को एक महिला पर भी शक हुआ था। पुलिस ने आशंका जताई थी कि भाड़े के बदमाश से वारदात को अंजाम दिलाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित की थीं जो अलग-अलग पहलुओं पर जांच में जुटी थीं।