फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested two miscreants and found two pistols

अराफात-गांधी का खुराफाती दिमाग: जेल में रहकर दुष्कर्मी एक गिरोह का बना सदस्य, बाहर आकर करने लगा लूटपाट, इन्हें बनाते थे शिकार

Mon, 11 Jul 2022 09:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 11 Jul 2022 09:31 PM IST
सार

पांडव नगर में कलेक्शन एजेंट से 7.7 लाख रुपये लूट मामले में दिल्ली पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश अराफात कुरैशी दुष्कर्म के मामले में जेल गया था। जेल में ये यूपी के बदमाशों के संपर्क में आया और बाहर आकर गिरोह के साथियों के साथ हथियारों के बल पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने लगा।

विज्ञापन
Delhi Police arrested two miscreants and found two pistols
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले दो बदमाश अराफात कुरैशी (33) और संजय कुमार उर्फ गांधी को गिरफ्तार किया है। अराफात कुरैशी दुष्कर्म के मामले में जेल गया था। जेल में ये यूपी के बदमाशों के संपर्क में आया और बाहर आकर गिरोह के साथियों के साथ हथियारों के बल पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने लगा। इन्होंने पांडव नगर में कलेक्शन एजेंट से 7.7 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने इनके पास से दो स्वचालित लोडेड पिस्टल बरामद की हैं।

विज्ञापन

स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार पांडव नगर इलाके में बदमाशों ने हथियारों के बल पर पांच जुलाई को 7.7 लाख रुपये लूट लिए थे। स्पेशल सेल इंस्पेक्टर संजय गुप्ता की टीम इस गिरोह के बारे में पता कर रही थी। जांच में पता लगा कि संभल यूपी निवासी मुजिब नाम का बदमाश दिल्ली में सक्रिय है। मुजिब ने नया गिरोह बनाया है और लोनी, गाजियाबाद यूपी निवासी अराफात कुरैशी के साथ उसे देखा गया है। सूचना मिली थी कि अराफात कुरैशी अपने किसी साथी से मिलने जा रहा है। एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर संजय गुप्ता व राजेश कुमार की टीम ने कड़कड़करी मोड पर घेराबंदी कर अराफात कुरैशी व शाहदरा निवासी संजय कुमार उर्फ गांधी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अराफात ने बताया कि जेल में उसकी मुलाकात संभल, यूपी निवासी बदमाश दाऊ द और मोहसिन से हुई। दाऊद के जरिए वह मुजिब के संपर्क में आया और इस गिरोह का सदस्य बन गया। संजय गांधी मोहसिन को सूचना देता था। मोहसिन अराफात को देता था। अराफात आगे सूचना मुजिब को देता था। ये बदमाश पान मसाला डीलर से 22 लाख रुपये लूट चुके हैं। इसके बाद 12 लाख रुपये लूटे थे और पांडव नगर में कलेक्शन एजेंट से 7.7 लाख रुपये लूट लिए थे। अराफात दोपहिया मैकेनिक था। संजय गांधी छोटे दुकानदारों को पान मसाला, सिगरेट व बीडी सप्लाई करता था। इस व्यवसाय के अंदर उसे पता लगा कि डीलरों के लिए कैश कलेक्शन एजेंट मोटी रकम का कलेक्शन करते हैं। उसे पता था कि अगर वह इस रकम को लूट लेगा तो डीलर पुलिस को शिकायत नहीं करेंगे। यहां से कैश के बारे में सूचना लेकर ये मोहसिन को देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed