फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested two criminals during encounter

Delhi Encounter: बाहरी जिले में दो बदमाशों को दबोचा, एनकाउंटर में एक के पैर में लगी गोली, इस मामले में थे फरार

Tue, 26 Nov 2024 12:34 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 26 Nov 2024 12:34 PM IST
सार

दिल्ली में एक बार फिर मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जहां बाहरी जिला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। आरोपियों ने द्वारका के छवला और  बाहरी जिले में दुकान के सामने फायरिंग की थी।

विज्ञापन
Delhi Police arrested two criminals during encounter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

पश्चिम विहार रिंग रोड पर स्थित राज मंदिर सुपरमार्केट और द्वारका जिला के छावला स्थित एक वर्कशॉप पर कुछ ही घंटे के अंदर दोनों ही जगह पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग करके सनसनी फैलाने के मामले में बाहरी जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस मामले में पुलिस ने दो शूटर को एनकाउंटर के दौरान धर दबोचा है।

विज्ञापन


इसकी पुष्टि डीसीपी आउटर सचिन शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि जिला के एंटी एक्सटॉर्शन सेल और एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड की ज्वाइंट टीम ने यह कार्रवाई करते हुए इन दोनों शूटर को दबोचा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि फायरिंग की वारदात 6 नवंबर को हुई थी। सबसे पहले फायरिंग पश्चिम विहार के राज मंदिर सुपर मार्केट के शॉप पर हुई थी। उस मामले में करोड़ों की रंगदारी भी मांगी गई थी। जबकि इस गैंग के बदमाशों ने दूसरी फायरिंग की वारदात छावला इलाके में स्थित एक वर्कशॉप पर की थी। उस मामले को इसलिए अंजाम दिया गया था, क्योंकि वर्कशॉप के ओनर को डराना था कि वह जिस गैंग के लोगों से बातचीत कर रहा है उससे अपनी दूरी बना सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed