फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested two accused who sold a plot in Gurugram

Delhi Crime: प्लॉट का मालिक बताकर कारोबारी को बेचा, 5.78 करोड़ की ठगी; महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Mar 2025 12:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 03 Mar 2025 12:00 PM IST
सार

पुलिस जांच में पता चला कि प्लॉट का स्वामित्व कविता शर्मा के पास ही है। सलमान और रानी कपूर ने प्लॉट के जाली दस्तावेज तैयार किए थे। इसमें प्लॉट को 29 मार्च, 2024 को पंजीकृत बिक्री विलेख के जरिये रानी कपूर के नाम पर स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि मूल मालिक ने रानी कपूर को प्लॉट बेचा ही नहीं

विज्ञापन
Delhi Police arrested two accused who sold a plot in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जाली दस्तावेजों के जरिये गुरुग्राम का एक प्लॉट बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद सलमान और रानी कपूर (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है। आरोपियों ने प्लॉट बेचकर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से 5.78 करोड़ रुपये की ठगी की। प्लॉट के मूल मालिक की ओर से अदालत में शिकायत करने पर ठगी का खुलासा हुआ। इसके बाद पीड़ित ने आर्थिक अपराध शाखा में इसकी शिकायत दी।

विज्ञापन


अपराध शाखा पुलिस उपायुक्त विक्रम के पोरवाल ने बताया कि दिसंबर, 2024 को कंस्ट्रक्शन कारोबारी अजय कुमार अग्रवाल ने ठगी की शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने मोहम्मद सलमान पर गुरुग्राम स्थित एक प्लॉट की फर्जी बिक्री कर उनसे 5.78 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया। वह सलमान को पहले से जानते थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी ने पहाड़गंज में उनके कार्यालय से संपर्क किया। आरोपी ने बताया कि प्लॉट शास्त्री नगर निवासी रानी कपूर (बदला हुआ नाम) का है। मोहम्मद सलमान ने उन्हें प्लॉट के मूल दस्तावेज दिखाए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने प्लॉट खरीदकर उन दस्तावेजों के आधार पर आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड से पांच करोड़ का ऋण लेकर भुगतान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुगतान के बाद पीड़ित ने जब प्लॉट का दौरा किया तो उन्हें ख्ररीदे गए प्लॉट पर एक बोर्ड दिखा, जिसमें बताया गया था कि संपत्ति कविता शर्मा (बदला हुआ नाम) की है। पीड़ित के पूछने पर आरोपी सलमान ने बताया कि बोर्ड उन्होंने लगाए हैं। कुछ दिन बाद पीड़ित को गुरुग्राम कोर्ट से एक नोटिस मिला, जिसमें मूल मालिक कविता शर्मा ने रानी कपूर द्वारा उनके नाम पर निष्पादित बिक्री विलेख को रद्द करने की मांग की गई थी। उसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने शाखा में शिकायत दी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने 16 दिसंबर, 2024 को मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस जांच में पता चला कि प्लॉट का स्वामित्व कविता शर्मा के पास ही है। सलमान और रानी कपूर ने प्लॉट के जाली दस्तावेज तैयार किए थे। इसमें प्लॉट को 29 मार्च, 2024 को पंजीकृत बिक्री विलेख के जरिये रानी कपूर के नाम पर स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि मूल मालिक ने रानी कपूर को प्लॉट बेचा ही नहीं। बिक्री विलेख में यह भी दावा किया गया कि रानी कपूर ने प्लॉट की बिक्री के लिए कविता शर्मा को कई चेक दिए थे।

जांच से पता चला कि चेक कभी बैंक को प्रस्तुत नहीं किए गए। प्लॉट पर कब्जा अभी भी कविता कविता शर्मा के पास है। सलमान ने पीड़ित को धोखा देने के लिए फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया। पीड़ित ने आरोपी को 5.78 करोड़ रुपये का भुगतान किया, लेकिन उसे प्लॉट का कब्ज़ा नहीं मिला था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य मिलने के बाद 28 फरवरी को आरोपी मोहम्मद सलमान को करोल बाग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सलमान के निशानदेही पर 1 मार्च को रानी कपूर को भी गिरफ्तार कर लिया।


आरोपी ने कई कारोबार में आजमाया हाथ
जांच के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद सलमान आठवीं पास है। उसने नबी करीम और सदर बाजार के इलाकों में बैग और कपड़े बेचने का कारोबार किया। मुनाफा नहीं होने पर वह साल 2018 से प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार शुरू किया। इस दौरान उसकी मुलाकात रानी कपूर और उसके पति सुशील से हुई। रानी उसकी मैनेजर के रूप में काम करने लगी। फिर इनलोगों ने झूठे और मनगढ़ंत दस्तावेज बनाने और इसका इस्तेमाल कर ठगी करने लगे। उसके अन्य साथियों किशोर, बीरेंद्र और प्रहलाद ने भी उसके साथ ठगी में शामिल हो गए। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद सलमान पर पहाड़गंज और लुधियाना पंजाब में भी फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed