{"_id":"5ddc30ed8ebc3e54d446fe35","slug":"delhi-police-arrested-three-terrorists-they-learnt-made-ied-by-youtube","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"असम में पकड़े गए आतंकियों को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, यू-ट्यूब लिंक आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम में पकड़े गए आतंकियों को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, यू-ट्यूब लिंक आया सामने
Tue, 26 Nov 2019 01:22 AM IST
Vikas Kumar
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए तीन आतंकी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
असम के गोलपाड़ा में पकड़े गए तीनों आतंकियों ने यू-ट्यूब पर मौजूद वीडियो के जरिये इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बनाना सीखा था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह करीब पांच-छह माह से आईएस के बांग्लादेश मॉड्यूल से प्रभावित होकर देश में धमाके करना चाहते थे। इनका हैंडलर (आका) कौन है और कहां बैठा है, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि अचानक पांच-छह माह में ऐसा क्या हुआ कि यह आतंकी विचारधारा से प्रभावित होकर देश में धमाके की योजना बनाने लगे। पुलिस रिमांड पर लेकर इनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि असम में हुए नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (एनआरसी) के बाद जिन लोगों का नाम एनआरसी की फाइनल लिस्ट में नहीं आया है, उनमें इसको लेकर नाराजगी है। ऐसे में इन तीनों का एनआरसी लिस्ट में नाम था या नहीं, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस बात की भी आशंका है कि कश्मीर में अनुच्छेद-370 हटाए जाने और अयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इन लोगों में नाराजगी न हो। इसको लेकर भी इनसे पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल आरोपियों ने अपने किसी भी हैंडलर के होने की बात से इंकार किया है। खुलासा किया है कि वह धमाके करने के लिए असम, दिल्ली व दूसरे राज्यों में अपना नेटवर्क खड़ा करने का प्रयास कर रहे थे।
इंटरनेट कॉल से करते थे बात
आतंकियों से बरामद सामान
- फोटो : अमर उजाला
आपस में बातचीत करने के लिए यह लोग इंटरनेट कॉल का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने इनके मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उनकी छानबीन शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि दिल्ली में इनके संपर्क में कौन-कौन युवक थे और उन्हें कहां धमाके करने थे।
आईईडी बनाने के लिए उन्होंने कहां से सामान की व्यवस्था की और उनकी आर्थिक मदद कौन कर रहा था, पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है। आरोपियों के बैंक खातों की भी पड़ताल की जा रही है।
आईईडी बनाने के लिए उन्होंने कहां से सामान की व्यवस्था की और उनकी आर्थिक मदद कौन कर रहा था, पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है। आरोपियों के बैंक खातों की भी पड़ताल की जा रही है।