फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested The accused used to wear a burqa to hide his identity.

नकाब की आड़ में काले कारनामे: पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहन करता था घिनौना काम, CCTV से खुला चौंकाने वाला राज

Mon, 17 Oct 2022 09:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Oct 2022 09:33 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।  आरोपी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहनकर चोरी करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Delhi Police arrested The accused used to wear a burqa to hide his identity.
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीसीटीवी कैमरे में अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहनकर घरों में चोरी करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भलस्वा थाने का घोषित बदमाश 38 वारदात में शामिल रहा है। उसकी निशानदेही पर दो खरीदारों को गिरफ्तार कर लाखों के गहने और नकदी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाश की पहचान जेजे कॉलोनी भलस्वा डेयरी निवासी फरीद के रूप में हुई है, जबकि खरीदारों की पहचान महेंद्र पार्क निवासी देवेंद्र सिंह और जहांगीरपुरी निवासी भोजराम के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


चोरी की घटनाओं को देखते हुए जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने वाहन चोरी निरोधक शाखा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। निरीक्षक परमजीत सिंह की टीम ने मॉडल टाउन सहित कई इलाकों में हुई चोरी के मामले की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। मॉडल टाउन के एक घर से बदमाश लाखों के गहने और नकदी चोरी कर फरार हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि बदमाश ने कैमरे से बचने के लिए बुर्का पहनकर वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अक्तूबर को पुलिस को वारदात में शामिल बदमाश के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस ने भलस्वा डेयरी निवासी फरीद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात में शामिल होने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि वह पॉश इलाकों के बंद घरों में सेंधमारी करता था। सीसीटीवी कैमरे में कैद होने से बचने के लिए सेंधमारी के दौरान नंगे पैर और बुर्का पहनकर जाता है। 
 

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने महेंद्र पार्क निवासी देवेंद्र सिंह और जहांगीरपुरी निवासी भोज राम को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से सात मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed