फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police arrested suspected terrorists, religious strings attached.

दिल्ली पुलिस ने पकड़े संदिग्ध आतंकी, धर्मगुरूओं से जुड़े तार

Sun, 11 Oct 2015 08:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Oct 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
Delhi police arrested suspected terrorists, religious strings attached.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर एक संदिग्ध आतंकी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है, जबकि एक  अन्य संदिग्ध आतंकी को हैदराबाद से वहां की पुलिस ने पकड़ा है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम पकडे़ गए संदिग्ध आतंकी से पूछताछ करने शनिवार शाम हैदराबाद पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि ये संदिग्ध आतंकी सांप्रदायिक माहौल खराब करने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनका संबंध आतंकी संगठन आईएस या लश्कर- ए-तैयबा से तो नहीं है।

विज्ञापन

धर्मगुरूओं से जुड़े किए कई खुलासे

Delhi police arrested suspected terrorists, religious strings attached.

दिल्ली पुलिस के एक  वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से हैदराबाद निवासी रहमत को पांच दिन पहले गिरफ्तार किया गया। उसके पास दो पिस्टल और सात कारतूस मिले।

रहमत जब बरेली (यूपी) के अपने परिचित दो लोगों से पिस्टल और कारतूस लेकर वापस हैदराबाद जा रहा था तभी उसे स्पेशल सेल टीम ने दबोच लिया। पुलिस ने उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में रहमत ने हैदराबाद और बरेली के कुछ धर्म गुरुओं के नामों का खुलासा किया है। रहमत ने खुलासा किया कि धर्म गुरुओं ने उसे बम धमाके करने के लिए उकसाया था।

स्पेशल सेल ने रहमत के खिलाफ स्पेशल सेल के लोधी कॉलोनी स्थित थाने में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कराया है। उस पर और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।

सोशल मीडिया पर देखता था आतंकियों की वीडियो

Delhi police arrested suspected terrorists, religious strings attached.

सूत्रों ने बताया कि गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाला रहमत सोशल मीडिया पर आतंकियों की वीडियो देखा करता था। उसने पाकिस्तान में लश्कर- ए- तैयबा से संपर्क करने की कोशिश भी की थी मगर उसे कामयाबी नहीं मिल सकी।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि रहमत और उसके आका सांप्रदायिक माहौल खराब करने की तैयारी कर रहे थे।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि रहमत आईएस का सदस्य तो नहीं बन गया। कहीं वह देश में आतंकी हमले की भी तैयारी तो नहीं कर रहा था।

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल अरविंद दीप के मुताबिक ये देश के लिए संवेदनशील मुद्दा है। दिल्ली पुलिस का कई जगह ऑपरेशन चल रहा है। ऐसे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही कुछ कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed