{"_id":"5da773b18ebc3e93b85d2fde","slug":"delhi-police-arrested-robber-raj-kumar-after-shoot-out-in-rohini","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को दबोचा, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को दबोचा, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
Thu, 17 Oct 2019 01:16 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार देर रात हुई रोहिणी इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश राजकुमार उर्फ रावण को गिरफ्तार किया है। बदमाश ने मौके से फरार होने के लिए पुलिस टीम पर गोली चलाई।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी गोली चलाई। एक गोली बदमाश के पैर में लगी है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार गिरफ्तार बदमाश राजकुमार उर्फ रावण के खिलाफ मंगोलपुरी व रोहिणी साउथ इलाके में लूट व झपटमारी के 18 से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी रोहिणी साउथ इलाके का घोषित बदमाश है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस बेगमपुर थाना इलाके में लूट और आर्म्स एक्ट के दो मामलों में राजकुमार उर्फ रावण की तलाश कर रही थी।