फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested five shooters including gang leader Deepti and minor

Delhi: स्पेशल सेल ने गिरोह सरगना दीप्ति व नाबालिग समेत पांच शूटर को पकड़ा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Mon, 26 Dec 2022 09:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 26 Dec 2022 09:39 PM IST
सार

इस गिरोह ने ही हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में शूटआउट, फरीदाबाद निवासी यूथ कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या, पंजाब में बेअदबी कांड के आरोपी प्रदीप की हत्या और गाजियाबाद में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Delhi Police arrested five shooters including gang leader Deepti and minor
arrest - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नागौर कोर्ट, राजस्थान शूटआउट के मास्टरमाइंड व दीप्ति गिरोह के सरगना दीपक उर्फ दीप्ति(32) को एक नाबालिग समेत चार शूटर के साथ पकड़ा है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


इस गिरोह ने ही हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में शूटआउट, फरीदाबाद निवासी यूथ कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या, पंजाब में बेअदबी कांड के आरोपी प्रदीप की हत्या और गाजियाबाद में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। इस गिरोह का नेटवर्क यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व नेपाल तक फैला हुआ है। आरोपी दीपक नागौर कोर्ट शूटआउट को अंजाम देने के बाद नेपाल भागने की फिराक में था। इसलिए वह दिल्ली आया था। गिरफ्तार शूटर अक्षय पर यूपी व हरियाणा पुलिस ने ईनाम रखा हुआ था।
विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी मनीषी चंद्रा के अनुसार आपराधिक प्रवृति का संदीप बिश्रोई उर्फ सेठी अपने 10-15 साथियों के साथ हत्या के मामले में नागौर कोर्ट में पेशी के लिए 19 सिंतबर, 2022 को गया था। तभी हथियारों लैस छह बदमाश वहां पहुंचे और संदीप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें संदीप की मौत हो गई थी और उसके चार साथी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शूटआउट के बाद पंजाब के बंबीहा गिरोह ने इस शूटआउट की जिम्मेदारी ली थी। बाद में दीप्ति गिरोह ने इस शूटआउट की जिम्मेदारी ली थी। इस गिरोह में रंजिश वर्ष 2007 में उस समय शुरू हुई थी जब हिसार, स्थित जाट कॉलेज में संदीप बिश्रोई व दीपक के दोस्त संदीप गोदारा के बीच मारपीट हुई थी। इन गिरोह की गैंगवार में अभी तक काफी लोगों की जान जा चुकी है।

स्पेशल सेल में तैनात एसीपी विक्रम राहुल की देखरेख में इंस्पेक्टर दलीप, इंस्पेक्टर विक्रम दहिया व निशांत की टीम बदमाशों की तलाश कर रही थी। राजस्थान पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़ लिया था। बाकी आरोपी फरार थे। इस टीम ने दीपक उर्फ दीप्ति को मजनू का टीला से गिरफ्तार कर लिया। वह नेपाल भागने के लिए बस पकडने दिल्ली आया था। इसके बाद गांव सिसवाल, हिसार हरियाणा निवासी अनूप दावा (26) व नाबालिग, गांव धानोदा, जींद हरियाणा निवासी जय भगवान सिंह उर्फ धोल्ला (37) और गांव किनोनी बरवाला मुजफ्फरनगर यूपी निवासी अक्षय बालियान उर्फ सचिन (24) को पकड़ लिया।

अक्षय बालियान पर दो राज्यों की पुलिस ने इनाम रखा हुआ था
अक्षय पर यूपी पुलिस ने 25 हजार व राजस्थान पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। इसके खिलाफ यूपी, हरियाणा, महाराष्ट्र्र, राजस्थान व दिल्ली में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। कोर्ट ने हरियाणा में दर्ज तीन मामलों में दीपक कुमार को भगोड़ा घोषित किया हुआ था। गांव सिसवाल, हिसार, हरियाणा निवासी दीपक कुमार के खिलाफ सात व अनूप के खिलाफ दो आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

ये हथियार बरामद हुए
दीपक के कब्जे से एक पिस्टल व पांच कारतूस, अनूप के कब्जे से तीन पिस्टल व 11 कारतूस, जय भगवान के कब्जे से देशी कट्टा व दो कारतूस, नाबालिग के कब्जे से देशी कट्टा व दो कारतूस और अक्षय के कब्जे से दो पिस्टल, दो स्पेयर मैगजीन व आठ कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed