फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested an arms-supplier who supply arms to gangsters of Delhi-NCR

स्पेशल सेल ने हथियार सप्लायर अरुण मान को दबोचा, एनसीआर में गैंगस्टरों को करता था सप्लाई

Thu, 18 Jul 2019 06:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Jul 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police arrested an arms-supplier who supply arms to gangsters of Delhi-NCR
अरुण मान - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाले कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अरुण मान (33) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से पांच पिस्टल, एक तमंचा और 23 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पुलिस के डर से नेपाल भागने की फिराक में था। पुलिस टीम ने मान को आईजीआई एयरपोर्ट से दबोचा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि बीते कुछ दिनों से राजधानी में बढ़ते अपराध के बाद स्पेशल सेल की टीम ने गैंगस्टर व अन्य बदमाशों की धरपकड़ शुरू की थी। इस बीच एसीपी संजय दत्त, इंस्पेक्टर संजीव कुमार, मान सिंह व अन्य की टीम को सूचना मिली कि अरुण मान नामक गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी, कुलदीप फज्जा उर्फ कल्लू, अशोक उर्फ प्रधान, हैप्पी, लोकेश सूर्या को हथियार सप्लाई करने वाला है। पुलिस ने जब उसकी तलाश शुरू की तो आरोपी जल्द-जल्द अपने ठिकाने बदलने लगा। इस बीच खबर मिली कि अरुण भारत छोड़कर विदेश भागने की फिराक में है। पुलिस की टीम ने सूचना के बाद 12 जुलाई को आरोपी को आईजीआई एयरपोर्ट से दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके घर खेड़ा खुर्द से दो पिस्टल व 10 कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी अरुण को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि कॉलेज छोड़ने के बाद उसने मोबाइल की दुकान खोली थी। इसके बाद वह बबलू नामक गैंगस्टर के संपर्क में आया। प्रवेश मान नामक बदमाश ने बबलू की हत्या कर दी। इसके बाद अरुण की प्रवेश से रंजिश हो गई। अरुण ने दिल्ली के गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई शुरू कर दिया। अरुण से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके प्लॉट से तीन पिस्टल, एक तमंचा और 13 कारतूस बरामद किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed