{"_id":"5b86c55a42c79246475f78bd","slug":"delhi-police-arrested-a-young-woman-and-her-boyfriend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्वायफ्रेंड के साथ करती थी झपटमारी, खोले ऐसे राज, पुलिस सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्वायफ्रेंड के साथ करती थी झपटमारी, खोले ऐसे राज, पुलिस सन्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 29 Aug 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
युवती और उसका दोस्त
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसी लड़की को गिरफ्तार किया है, जो अपने ब्वायफ्रेंड के साथ मिलकर स्कूटी पर झपटमारी करती थी। मुल्तानी ढांडा, पहाड़गंज की रहने वाली प्रीति (20) और उसके दोस्त मॉरिसन उर्फ खोलके (20) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मुताबिक, दोनों ने 19 अगस्त को गुरुग्राम से गफ्फार मार्केट खरीदारी करने आई कविता खुराना से उनका पर्स लूट लिया था। उसमें 7.50 लाख रुपये, लाखों रुपये के हीरे के जेवर, तीन आईफोन और अन्य सामान था।
पुलिस की मानें तो प्रीति व मॉरिसन नशे के आदी हैं। दोनों अपनी लत को पूरी करने के लिए मिलकर वारदात करते थे। उनके खर्ज भी अनाप-शनाप थे। प्रीति लड़कों की तरह हुलिया बनाकर रखती है। पुलिस ने उनके पास से 37 हजार रुपये और कुछ जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रणधावा ने बताया कि 19 अगस्त को सेक्टर-4 गुरुग्राम निवासी कविता पति के साथ करोल बाग के गफ्फार मार्केट खरीदारी करने आई थीं। कार की ओर लौटते समय स्कूटी सवार दो लोगों ने उनके हाथ उसका पर्स लूट लिया।

Trending Videos
पर्स में 15 लाख से अधिक का माल था। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज व टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस को लुटेरों का सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने डीडीए पार्क, मुल्तानी ढांडा, पहाड़गंज से प्रीति और मॉरिसन को दबोच लिया।
दोनों की निशानदेही पर कविता का एक आईफोन, 37 हजार रुपये और कुछ जेवरात बरामद हो गए। जांच के दौरान प्रीति व मॉरिसन ने बताया कि दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों ही अकेले रहते हैं और नशे के आदी हैं।
अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए दोनों मिलकर वारदात करते हैं। प्रीति पहचान छुपाने के लिए लड़कों के हुलिये में रहती है। कविता का पर्स लूटने के बाद मोटा माल मिलने पर दोनों ने महंगी खरीदारी की। प्रीति ने बताया कि वारदात के समय मॉरिसन स्कूटी चलाता था, जबकि वह पीछे बैठकर लोगों से छीनाझपटी व लूटपाट करती थी।