फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested a wanted criminal in four states

Delhi: चार राज्यों में वांटेड इनामी बदमाश गिरफ्तार, अलीपुर इलाके में छिपकर रह रहा था आरोपी, 57 मामले हैं दर्ज

Fri, 09 May 2025 12:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 09 May 2025 12:04 PM IST
सार

दिल्ली के अलग-अलग थानों में लूटपाट के मामले में इसे भगोड़ा घोषित किया गया था। इसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हुए थे। अधिकारी ने बताया कि श्याम सुंदर के खिलाफ चारों राज्य में कुल 57 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Delhi Police arrested a wanted criminal in four states
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दिल्ली, हरियाणा, यूपी और मध्य प्रदेश में वांटेड बदमाश को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान श्याम सुंदर उर्फ ओलांगा (36) के रूप में हुई है। भोपाल पुलिस ने आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम रखा था।

विज्ञापन


दिल्ली के अलग-अलग थानों में लूटपाट के मामले में इसे भगोड़ा घोषित किया गया था। इसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हुए थे। अधिकारी ने बताया कि श्याम सुंदर के खिलाफ चारों राज्य में कुल 57 मामले दर्ज हैं। आरोपी दिल्ली के अलीपुर इलाके में रह रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि साइबर सेल टीम में तैनात एसीपी अनिल शर्मा, इंस्पेक्टर मंजीत कुमार व अन्य की टीम काफी समय से श्याम सुंदर की जानकारी जुटा रही थी। कई सप्ताह की पड़ताल के बाद आरोपी के अलीपुर में छिपे होने की जानकारी मिली। जानकारी जुटाने के बाद बुधवार को टीम ने अलीपुर में छापा मारकर आरोपी को दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 साल से अपराध में सक्रिय
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नौवीं तक पढ़ा है। करीब 10 साल से वह अपराध की दुनिया में सक्रिय है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी कर लूटपाट करते थे। दिल्ली के अलग-अलग थानों में श्याम सुंदर के खिलाफ 29, हरियाणा में 26 और यूपी व मध्य प्रदेश में एक-एक मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed