फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police arrested 11306 people in six hours

रात 11 से सुबह 5 तक : दिल्ली पुलिस ने छह घंटे में 11306 लोग पकड़े, 17793 वाहनों की करी जांच और 36 गिरफ्तार

Sun, 20 Apr 2025 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Apr 2025 06:37 AM IST
सार

पुलिस ने 17व 18 अप्रैल की रात जनरल गश्त कॉल की और सात घंटे की जनरल गश्त में पुलिस ने 11306 लोगों को पकड़ा। इनमें से 9.17 फीसदी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Delhi police arrested 11306 people in six hours
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस हर हाल में दिल्ली को क्राइम फ्री बनाना चाहती है। पुलिस ने 17व 18 अप्रैल की रात जनरल गश्त कॉल की और सात घंटे की जनरल गश्त में पुलिस ने 11306 लोगों को पकड़ा। इनमें से 9.17 फीसदी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। 
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने 17793 वाहनों और 1387 घोषित बदमाशों को चेक किया। इनमें से 36 घोषित बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा खुद सड़कों पर थे। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस आयुक्त ने 17 व 18 अप्रैल को जनरल गश्त कॉल की थी। दिल्ली पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार जनरल गश्त रात 11 बजे से शुरू होकर तड़के 5 बजे चली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दिल्ली पुलिस के कुल 14 जिलों में कुल 17793 वाहनों की चेकिंग की गई। सबस सबसे ज्यादा वाहनों की चेकिंग 2208 उत्तरी जिला पुलिस ने की थी। इसके बाद मध्य जिले ने 2170, पश्चिमी जिले ने 1438, द्वारका ने 1431, दक्षिण जिले ने 1370, दक्षिण-पश्चिमी जिले ने 1142 और पूर्वी जिले ने 1172 वाहनों की चेकिंग की।
 
1387 घोषित बदमाशों को चेक किया गया
दिल्ली पुलिस ने जनरल गश्त के दौरान 1387 घोषित बदमाशों को चेक किया। इनमें से 36 घोषित बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। घोषित बदमाशों को सबसे ज्यादा बाहरी जिला पुलिस ने 16, पश्चिमी जिले ने 10, उत्तर-पश्चिमी जिले ने 6 और रोहिणी जिले ने 4 घोषित बदमाशों को बंद किया है। 


तस्करों के खिलाफ भी चलाया गया अभियान
जनरल गश्त के दौरान मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। गश्त के दौरान कुल 169 मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ा गया। सबसे ज्यादा 43 मादक पदार्थ तस्करों को बाहरी जिले ने बंद किया गया है। इसके अलावा 10 अवैध हथियार    तस्करों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed