{"_id":"5d232afc8ebc3e6cd05aab47","slug":"delhi-police-ahtu-rescued-333-from-trafficking-and-recovered-57-missing-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस की बड़ी उपलब्धी- तस्करी से बचाए गए 333 बच्चे, 57 लापता को भी खोज निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस की बड़ी उपलब्धी- तस्करी से बचाए गए 333 बच्चे, 57 लापता को भी खोज निकाला
Mon, 08 Jul 2019 05:07 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 08 Jul 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : SELF
दिल्ली पुलिस के क्राईम ब्रांच ने सोमवार को मानव तस्करी के मामले में अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी। मानव तस्करी विरोधी इकाई के आंकड़ों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस साल एक जनवरी से लेकर अब तक कुल 333 बच्चों को तस्करी का शिकार होने सो बचाया जा चुका है। क्राइम ब्रांच के रेस्क्यु ऑपरेशन में इनमें से ज्यादातर बच्चे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से पाए गए।
विज्ञापन
Delhi Police Crime Branch: Anti Human Trafficking Units (AHTU) has rescued 333 children since 1 January this year. Most of these children have been rescued from bus stands, railway stations & other places across Delhi. pic.twitter.com/MZcQORlr5D
— ANI (@ANI) July 8, 2019
विज्ञापन
दुल्ली पुलिस के क्राईम ब्रांच ने बताया कि तस्करी से बचाए गए बच्चों के अलावा मानव तस्करी विरोधी इकाई को 57 अन्य बच्चों को भी खोज निकालने में सफलता हाथ लगी है। ये वो बच्चे हैं जो लापता हो गए थे या उनका अपहरण कर लिया गया था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के पास अपहरण और गुमशुदगी के जितने भी मामले दर्ज किए गए, उनकी लगातार जांच के दौरान ही यह सफलता हाथ लगी। खोजे गए 57 बच्चों में से 14 नाबालिग बच्चे और 37 लड़कियां हैं।