दिल्ली पुलिस के एसीपी ने की खुदकुशी, पुलिस मुख्यालय की 10वीं मंजिल से लगाई छलांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस मुख्यालय में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक एसीपी ने हेडक्वार्टर की इमारत के 10वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।
एसीपी की पहचान प्रेम बल्लभ (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी प्रेम खुद कूदे या किसी ने उन्हें धक्का दिया पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है।
6 महीने पहले ही एसीपी प्रेम बल्लभ को पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया था। इससे पूर्व प्रेम बल्लभ क्राइम ब्रांच स्पेशल सेल व अन्य विभागों में तैनात रहे हैं। फिलहाल उनकी तैनाती पुलिस मुख्यालय के स्थापना विभाग(स्टाइलिशमेंट) में थी।
Delhi: Prem Ballabh, a 55 year old ACP rank official, died after he allegedly jumped off from the Police Headquarters building. More details awaited.
— ANI (@ANI) November 29, 2018