{"_id":"6657d18ffac5bc0f76023d53","slug":"delhi-people-drinking-alcohol-in-the-car-were-beaten-with-baseball-bats-rfive-policemen-arrested-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : गाड़ी में शराब पीने वालों को बेसबॉल बैट से पीटा... 10 लाख की वसूली भी की, पांच पुलिसकर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : गाड़ी में शराब पीने वालों को बेसबॉल बैट से पीटा... 10 लाख की वसूली भी की, पांच पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Thu, 30 May 2024 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 30 May 2024 06:39 AM IST
सार
उन्होंने गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे कुछ लोगों को जमकर लात, घूसों व बेसबॉल बैट से पीटा और दस लाख रुपये लेकर छोड़ा। वसंतकुंज (दक्षिण) थाना पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक दहिया को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
Delhi police
- फोटो : X: @DelhiPolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पश्चिमी जिले की एंटी नारकोटिक्स यूनिट में तैनात दिल्ली के पांच पुलिसकर्मियों ने वर्दी को शर्मसार कर दिया। उन्होंने गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे कुछ लोगों को जमकर लात, घूसों व बेसबॉल बैट से पीटा और दस लाख रुपये लेकर छोड़ा। वसंतकुंज (दक्षिण) थाना पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक दहिया को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, हिसार निवासी सुखकरण ने मंगलवार रात करीब 11:41 बजे पीसीआर पर कॉल किया था कि वह साउथ सिटी-1 सेक्टर 41 गुरुग्राम में शराब की दुकान पर काम करता है। इसके साथ, कुछ ग्राहकों को घरों में शराब की आपूर्ति भी करता है। रात में वह अपने दोस्तों अनिल छिल्लर, राजेश कुमार व दीपक के साथ कार में रंगपुरी पेट्रोल पंप के पास शराब पी रहा था। राजेश हरियाणा पुलिस और दीपक दिल्ली पुलिस में सिपाही है।
विज्ञापन
सुखकरण के अनुसार, कार में बीयर की एक पेटी और शराब की 6-7 बोतलें थीं। तभी वहां दो कारों व एक मोटरसाइकिल से पांच लोग आए। उन्होंने पुलिसकर्मी बताते हुए मारपीट शुरू कर दी। फिर सभी को एंटी नारकोटिक्स यूनिट के दफ्तर ले गए।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने मामले में तुरंत केस दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद, हवलदार अशोक, विश्वास दहिया, सिपाही मनीष, दीपक और राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सरकारी नौकरी का दिया हवाला
सुखकरण ने आरोप लगाया कि आरोपी पुलिसकर्मियों ने कहा कि राजेश व दीपक की सरकारी नौकरी है। उन्हें शराब तस्करी के केस में छूटना मुश्किल होगा। अगर बचना है, तो 10 लाख रुपये दो। पुलिसकर्मियों ने वसूली करके उन्हें छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि राजेश शराब तस्करों को हरियाणा सीमा और दीपक दिल्ली सीमा पार करवाता था। दोनों अब गायब हैं।