{"_id":"5fb247ebb59f31245f205206","slug":"delhi-people-burns-crackers-even-though-being-banned-1206-cases-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दिवाली पर नहीं माने लोग जमकर की आतिशबाजी, 1206 मामले दर्ज, 850 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दिवाली पर नहीं माने लोग जमकर की आतिशबाजी, 1206 मामले दर्ज, 850 गिरफ्तार
Mon, 16 Nov 2020 03:05 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 16 Nov 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में दिवाली पर पटाखे नहीं जलाने की सारी अपील धरी रह गई। शनिवार को लोगों ने जमकर पटाखे जलाए। दिल्ली पुलिस के बीट ऑफिसर से लेकर जिला पुलिस उपायुक्त ने अपने-अपने इलाकों में लोगों को प्रदूषण बढ़ने का हवाला देकर आतिशबाजी नहीं करने की गुजारिश की थी, लेकिन लोग बाज नहीं आए।
विज्ञापन
पुलिस ने भी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। दिवाली के दिन पटाखे चलाने और बेचने पर 1206 मुकदमे दर्ज कर 850 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अलग-अलग जगहों से 1314 किलो पटाखे बरामद किए गए। अहम है कि दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखकर एनजीटी ने 30 नवंबर तक पटाखे बेचने और चलाने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बताया कि प्रतिबंध के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में आ गई थी। दिल्ली के सभी 15 जिलों में थाना प्रभारियों ने आरडब्ल्यूए के साथ बैठक की। इसके अलावा स्कूलों में बच्चों से ऑनलाइन क्लास के दौरान पटाखे नहीं चलाने की गुजारिश की गई थी। शनिवार को सबसे अधिक बाहरी-उत्तरी जिले में शनिवार को 165 केस दर्ज कर 165 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव शनिवार शाम को अधिकारियों संग गश्त पर निकले। उन्होंने जगह-जगह जाकर हालात का जायजा लेने के अलावा त्योहार के दिन ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को मिठाई भी बांटी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 30 नवंबर तक आदेश का पालन करवाया जाएगा। सूत्रों का दावा है कि पुलिस की गश्त बस मेन रोड तक ही सीमित रही। बीट प्रभारियों या पीसीआर की गाड़ियों ने कॉलोनियों के भीतर आने से परहेज किया। इसकी वजह से लोग पटाखे जलाते रहे।