{"_id":"5d2fbe8c8ebc3e6cb8324a11","slug":"delhi-parts-of-the-national-capital-receive-rainfall-tonight","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: देर रात बारिश से गिरा तापमान, अगले दो दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: देर रात बारिश से गिरा तापमान, अगले दो दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना
Thu, 18 Jul 2019 06:04 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 18 Jul 2019 06:04 AM IST
विज्ञापन
Rain
- फोटो : ANI
दिल्ली में बुधवार देर रात हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। रात में बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अगले 2 दिनों तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बादल छाये रहेंगे। बृहस्पतिवार को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और शुक्रवार को गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शनिवार के बाद से दिल्ली के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 32 और 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Delhi: Parts of the national capital receive rainfall tonight, visuals from Janpath. pic.twitter.com/kRkAaqHjhF
— ANI (@ANI) July 17, 2019
विज्ञापन
मंगलवार देर रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला बुधवार रात तक जारी रहा। लगातार हुई बारिश के कारण दिल्ली का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज हुआ, जिससे मौसम सुहाना रहा। अगले 2 दिनों तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में बारिश तेज हुई तो, कुछ जगह हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे तक दिल्ली में 21.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। सुबह 11 बजे तक हल्की बारिश होती रही। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 31.7 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
बुधवार सुबह तक हुई बारिश से दिनभर मौसम सुहाना बना रहा, जबकि दिन में कुछ इलाकों में मामूली बूंदाबांदी हुई। दिनभर आसमान में बादल छाये रहे और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशगवार बनाए रखा।