फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   delhi palwal shuttle started from faridabad

दिल्ली-पलवल शकूरबस्ती शटल की सेवा आज से बहाल 

Sat, 19 Mar 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 19 Mar 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
delhi palwal shuttle started from faridabad
होली में चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली से पलवल और शकूरबस्ती सफर करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। दो शटल ट्रेनों का परिचालन शनिवार से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। अब यह  शनिवार और रविवार को भी चलेंगी।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि फॉगी सीजन के चलते रेलवे की ओर से 8 दिसंबर 2015 को दिल्ली-पलवल, पलवल-शकूरबस्ती, पलवल-अलीगढ़ और अलीगढ़-पलवल शटल को शनिवार व रविवार के दिन अस्थायी रूप से निरस्त रहने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


कोहरा खत्म होने के बाद 8 फरवरी 2016 से सभी एक्सप्रेस ट्रेनें तो बहाल कर दी र्गइं लेकिन उक्त शटल गाड़ियों का परिचालन बहाल नहीं हो पाया। गाड़ियों में सफर करने वाले यात्रियों का सर्वे भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले शनिवार को पलवल-अलीगढ़ और अलीगढ़ पलवल शटल को बहाल कर दिया गया था, लेकिन दिल्ली-पलवल व पलवल- शकूरबस्ती बहाल नहीं हो पाई थी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा का कहना है यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उक्त ट्रेनों को आज से बहाल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed