Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi outcome budget 2021 2022 10 percent of registerd vehicles are e vehicles know also about pollution status and metro

आउटकम बजट दिल्ली: 2021-22 में पंजीकृत गाड़ियों में दस फीसदी ई-वाहन, 2024 तक का ये है लक्ष्य

Sat, 26 Mar 2022 10:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 26 Mar 2022 10:44 AM IST
सार

आउटकम बजट के अनुसार, दिसंबर 2021 तक दिल्ली में 6,670 ई-दोपहिया व 12,136 ई-रिक्शा व ई-कार्ट पंजीकृत किए गए। सरकार इस दिशा में प्रोत्साहन भी दे रही है।

विज्ञापन
Delhi outcome budget 2021 2022 10 percent of registerd vehicles are e vehicles know also about pollution status and metro
ई-वाहन चार्जिंग प्वाइंट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आउटकम बजट में परिवहन विभाग के 12 कार्यक्रम शामिल किए गए थे। इनके 88 संकेतकों में से 84 का आकलन किया गया। इसके अनुसार, 74 फीसदी योजनाएं तयशुदा योजना के हिसाब से चल रही हैं जबकि 26 फीसदी ऑफ ट्रैक हैं।

विज्ञापन


खास बात यह कि दिल्ली में ई-वाहनों का बेड़ा बढ़ाने की योजना अपेक्षा अनुसार आगे बढ़ रही है। दो साल में ही पंजीकृत वाहनों की    संख्या का दस फीसदी ई-वाहन हैं। 2024 तक सरकार का लक्ष्य 25 फीसदी का है।
विज्ञापन


आउटकम बजट के अनुसार, दिसंबर 2021 तक दिल्ली में 6,670 ई-दोपहिया व 12,136 ई-रिक्शा व ई-कार्ट पंजीकृत किए गए। सरकार इस दिशा में प्रोत्साहन भी दे रही है। अभी तक 28 जगह बैटरी स्वैपिंग की सुविधा है। वहीं, 6,123 वाहनों को ईवी फंड से सब्सिडी मिली। 377 सार्वजनिक चार्जिंग केंद्र पर 170 स्लो व 207 फास्ट चार्जिंग पॉइंट बने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रदूषण पर बरती गई सख्ती 28445 चालान

आम लोगों में दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणन को नियंत्रित करने के लिए 971 पीयूसीसी से प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं। 72.5 फीसदी दोपहिया और 74.6 चार पहिया वाहनों वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र के साथ चल रहे हैं। इस दौरान नियंत्रित प्रदूषण प्रमाण पत्र के बगैर चलने वाले 28445 चालान काटे गए।

परिवहन सेवाएं हुईं फेसलेस मेट्रो चालक रहित
परिवहन विभाग ने सभी सार्वजनिक सेवाएं फेसलेस तरीके से मुहैया कराने की दिशा में एक बड़ी पहल की है। इसके तहत दिसंबर, 2021 तक परमिट संबंधी सेवा के लिए 82,888 अनुरोध प्राप्त हुए हैं। कोरोना काल में विपरीत हालात के बीच आगे बढ़ते हुए मेट्रो के नेटवर्क में विस्तार का सिलसिला जारी रहा। मेट्रो की पिंक लाइन (0.851 कि.मी) पर त्रिलोकपुरी से मयूर विहार, पॉकेट-1 सहित ग्रे लाइन पर नजफगढ़ से ढांसा बस स्टैंड (0.891कि.मी.)में मेट्रो का विस्तार किया गया। मेट्रो की मजेंटा के बाद पिंक लाइन के नेटवर्क को भी ड्राइवरलेस किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed