फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi: One dead and two rescued after a fire that broke out at a mask manufacturing unit in Mayapuri

दिल्ली: मायापुरी में मास्क बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत 

Sat, 26 Dec 2020 07:54 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 26 Dec 2020 07:54 AM IST
विज्ञापन
delhi: One dead and two rescued after a fire that broke out at a mask manufacturing unit in Mayapuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मायापुरी में शनिवार सुबह एक मास्क बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य को बचा लिया गया है। 

विज्ञापन

 

दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी इलाके में एक मास्क बनाने के कारखाने में आग लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभाग को आग लगने की सूचना सुबह करीब 3:50 बजे मिली। जिसके बाद छह दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि दमकल अधिकारियों ने कारखाने का दरवाजा तोड़ दिया और तीन लोगों को रेस्क्यू किया, जिनमें से एक बेहोश था। 

उन्होंने बताया कि बेहोश व्यक्ति को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जुगल किशोर के रूप में की गई है। गर्ग ने बताया कि आग फैक्टरी की तीसरी मंजिल पर लगी थी। जहां मशीनें और कच्चा माल रखा हुआ था। 

अधिकारियों ने बताया कि बचाए गए दो लोगों की पहचान अमन अंसारी और फिरोज अंसारी के रूप  में की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed