{"_id":"61bae77c81826851c6509c83","slug":"delhi-omicron-patients-are-getting-the-effect-cold-weakness-pain-in-the-body-along-with-the-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सर्दी, कमजोरी, सिर के साथ शरीर में भी दर्द, ओमिक्रॉन रोगियों में मिल रहा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सर्दी, कमजोरी, सिर के साथ शरीर में भी दर्द, ओमिक्रॉन रोगियों में मिल रहा असर
Thu, 16 Dec 2021 12:45 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:45 PM IST
सार
लोकनायक अस्पताल में अभी भी पांच मरीजों का चल रहा है उपचार। नौ मरीजों से मिले अनुभवों पर डॉक्टरों ने कहा, टीकाकरण के जरिए माइल्ड हो सकती है बीमारी।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन वैरिएंट
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
सर्दी, कमजोरी, सिर के साथ शरीर में भी दर्द ओमिक्रॉन रोगी महसूस कर रहे हैं। सभी मरीजों में बुखार का लक्षण नहीं मिल रहा है लेकिन अधिकांश में ये लक्षण जरूर मिल रहे हैं। अगर कोरोना के ही डेल्टा वैरिएंट से ओमिक्रॉन की तुलना की जाए तो दिल्ली के डॉक्टरों को लगता है कि अभी ओमिक्रॉन का असर काफी हल्का है। इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज वैक्सीन की दोनों खुराक लेकर टीकाकरण भी पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
राजधानी के लोकनायक अस्पताल में अभी नौ मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक दस लोग ओमिक्रॉन संक्रमित मिल चुके हैं जिनमें से एक को बीते सोमवार छुट्टी दी जा चुकी है। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि टीकाकरण के जरिए यह बीमारी माइल्ड हो सकती है। इसलिए जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं लिया है तो उन्हें देरी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
अस्पताल के मेडिसिन विभाग से एक डॉक्टर ने बताया कि अभी तक जितने भी ओमिक्रॉन केस सामने आए हैं, उन सभी में सिरदर्द, शरीर में दर्द, थकान या कमजोरी जैसे लक्षण एकजैसे मिल रहे हैं। जबकि दो मरीजों में हल्का बुखार भी मिल चुका है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में बीते दिनों जो लहर आई थी उसमें डेल्टा वैरिएंट की भूमिका अहम थी। अगर उससे ओमिक्रॉन की तुलना करें तो फिलहाल स्थिति काफी अलग दिखाई दे रही है। मरीज संक्रमित हो रहे हैं लेकिन उन पर संक्रमण का असर उतना नहीं दिख रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि ओमिक्रॉन संक्रमित सभी मरीज टीकाकरण करवा चुके हैं। यह भी एक मुख्य कारण है जिसकी वजह से उनमें संक्रमण हल्का दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन